छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
CG Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ विवाद
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और वाहन को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CG News: 30 साल से सड़क का इंतजार, पहाड़ काटकर रास्ता बना रहे गुमियाबेड़ा के ग्रामीण
CG News: जिला मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुमियाबेड़ा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ों के बीच बसे इस गांव के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा अब भी एक अधूरे सपने जैसी है। हैरानी की बात यह है कि गांव से नेशनल हाईवे-130डी की दूरी करीब चार किलोमीटर ही है, लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण यह छोटा सा सफर ग्रामीणों के लिए बेहद कठिन हो जाता है।
Chhattisgarh Health News: अम्बिकापुर NRC में लौट रहा बच्चों का स्वस्थ बचपन, कुपोषण से जंग जारी
Chhattisgarh Health News: सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल, पोषणयुक्त आहार और माता-पिता को जागरूकता देकर स्वस्थ जीवन की राह दिखाई जा रही है। 20 बिस्तरों वाले इस केंद्र में बच्चों के वजन और स्वास्थ्य में सुधार दर्ज किया गया है।
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Student Drowning Case: अंबिकापुर के घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक साहू की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव डेम के गेट के पास से बरामद किया। घटना से पहले छात्र के इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से मिली राहत, छत पर सोलर प्लांट लगाकर त्रिलोक मिश्रा बने आत्मनिर्भर
PM Surya Ghar Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के त्रिलोक मिश्रा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया है। पहले जहां हर महीने 3 से 3.5 हजार रुपये बिजली बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है।
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्, 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन में भाग लेकर राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व को याद किया।
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार
Bribe Taking Case: नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने निगम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर कर्मचारी को पकड़ा।
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर में किसान की नई पहल, पशुपालन से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सन्ना निवासी ओम प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत मिली 56 हजार रुपए की सहायता से उन्नत नस्ल की गाय खरीदी। अब दूध बिक्री से उन्हें 40 हजार रुपए से अधिक की अतिरिक्त आय हो चुकी है। पशुपालन के साथ जैविक खाद के उपयोग से खेती की लागत भी कम हुई है।
Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी
Raipur Theft News: फाफाडीह ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने ऑयल गिरने का झांसा देकर एक कारोबारी की कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में 25 हजार रुपये नकद, बैंक कार्ड, चेकबुक और जरूरी दस्तावेज रखे थे। गंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Viksit Bharat: सेवा यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- हर नागरिक का योगदान जरूरी
Viksit Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना सभी नागरिकों की भागीदारी और योगदान से ही पूरा होगा। पीएम मोदी ने वड़नगर और काशी से मिले संस्कारों का जिक्र करते हुए युवाओं की सेवा भावना की सराहना की।
Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को लगातार मिल रही, विकास कार्यों की सौगात
Arang News: आरंग विधानसभा के पिरदा और तुलसी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में शिक्षिकाओं ने रंगों से सजाया विकसित भारत का सपना
Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के तहत विकसित भारत थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षिकाओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की कल्पना को रंगों में प्रस्तुत किया।