छत्तीसगढ़
2494 खबरें
खरीफ सीजन : जशपुर में किसानों की बल्ले-बल्ले! सहकारी समितियां हुईं दोगुनी, ₹37.79 करोड़ का कृषि ऋण जारी
खरीफ सीजन को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों के लिए खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिले की 44 सहकारी समितियों में कृषि आदानों का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई : 17.5 किलो नशे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टेमरी जांच नाके पर एक टाटा इंडिका कार को रोककर 17.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राहुल देव कुर्रे (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज की गई थी।
तेंदुए का कहर : तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत, चार ग्रामीण घायल रात में गांव बने सुनसान
कांकेर जिले के नरहरपुर और सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। देवडोंगर गांव में घर के भीतर सो रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरोना क्षेत्र के गट्टागुडूम गांव में भी तेंदुए ने घरों में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे अब तक कुल चार लोग घायल हो चुके हैं।
हादसा: 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
पुलिस जांच और खुलासा डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के नेतृत्व में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि आगजनी करने वाला कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक 8 वर्षीय बच्चा है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
आत्महत्या : 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के उमदा गांव में 17 वर्षीय किशोर लोकेश्वर देवांगन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, किशोर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
वारदात : क्रेशर रोड किनारे अधजली महिला का शव मिला, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तमनार मार्ग के पास क्रेशर के समीप एक पगडंडी पर लगभग 40–45 वर्ष की महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सख्त निर्देश
कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खुलासा : दुर्ग में पंचायत के भीतर उपसरपंच पर हमला, CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सांकरा में उपसरपंच रामशरण बंधे पर पंचायत भवन के भीतर पंचायत सदस्य द्वारा कथित रूप से डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 11 जून 2026 को हुई इस घटना में उपसरपंच को पीठ और हाथ में चोट आई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया है।
सफर की गारंटी : ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान यूनिफॉर्म से तय होगी ऑटो चालकों की पहचान
अल्टीमेटम समाप्त चालकों को यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए पहले 7 दिन की मोहलत दी गई थी, जिसकी समय-सीमा खत्म होते ही पुलिस ने बिना ड्रेस, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ के तहत अभियान शुरू कर दिया है।
बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने और लौटने से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।