क्रिकेट
कुल 134 खबरें
Womens Asia Cup: भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती, सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को
Womens Asia Cup: बांग्लादेश ने यूएई को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब 10 सितंबर को दुबई में उसका सामना भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है।
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल में, हांगकांग को 72 रन से हराकर श्रीलंका से होगी टक्कर
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। हांगकांग की गेंदबाज जॉयलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ठोके 270 रन और बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड
Duleep Trophy 2026 Final: मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 301 गेंदों में 27 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
Duleep Trophy: साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने बनाए 122 ओवर में 555/5 रन, ईशान किशन का दोहरा शतक
Duleep Trophy: दूलजे ट्रॉफी 2026/27 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 555 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नाबाद 204 रनों की शानदार पारी खेली।
South Africa vs Zimbabwe: नामीबिया में उलटफेर से उबरकर चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, फाइनल में जिम्बाब्वे को 48 रनों से रौंदा
South Africa vs Zimbabwe: ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 157 रन पर ऑलआउट हो गया।
T20I Captaincy Record : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 टी20 में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी
T20I Captaincy Record: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 मुकाबले में कप्तानी करते हुए 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
Womens Asia Cup T20 : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का तूफानी प्रदर्शन, 55 रन पर समेट 7 विकेट से जीता मैच
Womens Asia Cup T20: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेट दिया। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
India vs Japan T20: जापान में पहली बार क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को होगा भारत-जापान टी20 मैच
India vs Japan T20: भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत का हिस्सा है। मुकाबले के जरिए जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच खेल सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
Womens T20 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, दुबई में होगा महिला टी20 एशिया कप का बड़ा मुकाबला
Womens T20 Asia Cup: आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है और जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन करना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान की नजर सेमीफाइनल की राह मजबूत करने पर होगी। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।
Asian Games 2026: टीम इंडिया के हेड कोच बदले, VVS लक्ष्मण संभालेंगे कमान
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। तारीखों के टकराव के कारण गौतम गंभीर टीम के साथ जापान नहीं जाएंगे। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।
Women Asia Cup 2026: मंधाना ने जड़ा शतक और बनाया नया रिकॉर्ड, हांगकांग के खिलाफ भारत की शानदार जीत
Women Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इस पारी के साथ उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने मुकाबला जीतकर ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
Womens T20 Asia Cup: भारत-हांगकांग मुकाबला आज, जीत के साथ सेमीफाइनल की राह होगी आसान
Womens T20 Asia Cup: भारत आज हांगकांग से भिड़ेगा। थाईलैंड को 94 रन से हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम की नजर दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की राह मजबूत करने पर है।