दुर्ग
इस्पात नगरी: भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्रीबाग और शिवनाथ किनारे का ज़िला मुख्यालय
कुल 282 खबरें
- मैत्रीबागभिलाई का उद्यान और चिड़ियाघर
हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 8 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास की ओर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बेंगलुरु के दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक डलहौजी से टैक्सी बुक कर बर्फ देखने जा रहे थे।
बड़ी कार्रवाई : इंटर-स्टेट चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर से बरामद हुए चोरी के औजार
दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर रायपुर के मेकाहारा परिसर से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बंद मकानों और कॉलोनियों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान
सीएसवीटीयू पीएचडी फीस गबन मामले में नेवई पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। आरोपी पर शोधार्थियों से फीस लेकर फर्जी रसीद जारी करने और रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।
साइबर फ्रॉड : गैस एजेंसी का फर्जी नंबर डालकर बुजुर्ग को लगाया 1.95 लाख का चूना
दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगों ने गैस एजेंसी के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए 65 वर्षीय बुजुर्ग से 1.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। सिलेंडर न मिलने पर पीड़ित ने इंटरनेट से नंबर सर्च किया, जिसके बाद ठगों ने खुद को गैस एजेंसी कर्मचारी बताकर पहले 10 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया और फिर बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली।
बड़ा धोखा : नौकरानी निकली चोर, लाखों के सोने के जेवर गायब
भिलाई के आशीषनगर पश्चिम रिसाली में घरेलू सहायिका ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर घर से 14.5 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने जांच शुरू की और महिला मालती ध्रुव से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था।
साइबर ठगी : एक मैसेज और खाली हुआ बैंक खाता, दुर्ग में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.99 लाख
छत्तीसगढ़ के Durg में साइबर ठगों ने ‘गूगल अपडेट’ के नाम पर ठेकेदार महेंद्र कुमार देशलहरा का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कुल 1,99,500 रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी मैसेज के जरिए मोबाइल को प्रभावित कर तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक और साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहन नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई : 20 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर डायरेक्टर की फोटो डीपी लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 20 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह रायपुर के होटलों में छिपकर फर्जी बैंक खाते और दस्तावेज तैयार कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।
गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
दुर्ग जिले के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की कथित चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा, 100 टन से अधिक माल और कई भारी वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क “ब्लू डस्ट परिवहन” की आड़ में लंबे समय से संचालित हो रहा था, जिसमें ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक की मिलीभगत की आशंका है।
सख्त संदेश : किताब-ड्रेस खरीद में दबाव पर सख्ती, दुर्ग में शुरू हुई व्यापक जांच प्रक्रिया
दुर्ग जिले में निजी स्कूलों द्वारा पालकों पर एक ही तय दुकान से किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर जांच समितियां गठित की गई हैं, जो फीस वृद्धि और सामग्री बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगी। प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी शुरू किया है, जहां अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कानून का शिकंजा : हथियार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार
राजीव नगर क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक की हरकत से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई, जिसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया।
सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मई के पहले हफ्ते में हुई लगातार चोरियों के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में मेरठ निवासी हाशिम खान और ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान गिरफ्तार हुए, जिनसे करीब 60 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ।
बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार
जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने 38 लाख रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गोयल ट्रेडर्स में एरिया सेल्स ऑफिसर था और बिक्री की रकम कंपनी खाते में जमा करने के बजाय निजी मकान निर्माण व अन्य खर्चों में इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 से 2022 के बीच करीब 26 महीनों तक उसने लगातार गबन किया।