दुर्ग
इस्पात नगरी: भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्रीबाग और शिवनाथ किनारे का ज़िला मुख्यालय
कुल 282 खबरें
- मैत्रीबागभिलाई का उद्यान और चिड़ियाघर
दुर्ग में खाद्य विभाग की कार्रवाई : 32 दुकानों पर चालान, ढाबों को दी चेतावनी
दुर्ग जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सघन जांच की। कोटपा एक्ट उल्लंघन पर 32 पान ठेलों और होटलों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि कई ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
दुर्ग में गोड़ समाज का कलेक्ट्रेट घेराव : देवालय का ताला खोलने पर अड़े, सड़कें जाम—पुतला दहन से माहौल गरमाया
दुर्ग में आदिवासी गोड़ समाज ने देवालय का ताला खोलने और समिति विवाद की जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। हजारों लोगों की रैली के दौरान कचहरी चौक पर चक्का जाम और पटेल चौक पर पुतला दहन हुआ, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था घंटों प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों ने चारों ओर घेराबंदी कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चुनाव के बाद लगातार हत्याएं लोकतंत्र के लिए खतरा : भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसक घटनाओं और एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयान सामने आया है। भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक अदालत : दुर्ग में 9 मई को होगा, लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण समाधान
दुर्ग जिला न्यायालय में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें सिविल, आपराधिक, पारिवारिक और अन्य राजीनामा योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। मध्यस्थता केंद्र में भी समाधान के प्रयास होंगे। नागरिकों से इस प्रक्रिया का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।
सट्टा सिंडिकेट पर प्रहार : पाटन में साइलेंट 777 ऐप के जरिए दांव लगा रहे 4 सटोरिए गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने Indian Premier League मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे चार आरोपियों को पाटन क्षेत्र से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ‘Silent 777’ ऐप की आईडी 15-15 हजार रुपये में लेकर पिछले 15 दिनों से सट्टेबाजी चला रहे थे। पुलिस ने लेन-देन के दौरान दबिश देकर उन्हें पकड़ा और उनके पास से स्मार्टफोन व नकदी जब्त की। मुख्य सरगना कुलदीप बागड़े फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दुर्ग में 21 वर्षीय युवक ने BSNL टावर से कूदकर की आत्महत्या, सुबह टावर के नीचे मिला शव
दुर्ग के नंदिनी नगर में 21 वर्षीय युवक आकाश चंद्रिकापुरे ने BSNL टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
भिलाई में एक दिन में दो छात्रों की खुदकुशी : 11वीं की छात्रा ने लिखा- अब कभी परेशान नहीं करूंगी, BCA छात्र ने भी फांसी लगाई
भिलाई में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर 11वीं की छात्रा और बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी, जबकि छात्र के मामले में कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अफीम कांड में निलंबित कृषि अधिकारी की वापसी : एकता साहू बहाल, जांच अभी जारी
दुर्ग में अवैध अफीम की खेती मामले में निलंबित कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को तकनीकी कारणों के आधार पर बहाल किया गया है, लेकिन विभागीय जांच अभी जारी है।
8 लाख की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने खुर्शीपार क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 43.14 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये), नकदी और 5 स्मार्टफोन बरामद हुए। मुख्य आरोपी विजय सिंह अमृतसर, पंजाब से था और स्थानीय आरोपियों के साथ हेरोइन की सप्लाई कर रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध नशीली गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
दुर्ग के खिलोरा खुर्द में भीषण आग, 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
दुर्ग के खिलोरा खुर्द गांव में भीषण आग से 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कई पशु भी झुलस गए हैं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।