देश
कुल 2319 खबरें
कलकत्ता हाई कोर्ट : ममता सरकार को झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही बने रहेंगे बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रहे सियासी घमासान के बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने विधानसभा में विपक्षी नेता को लेकर चल रहे विवाद में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल किसी अंतरिम आदेश की आवश्यकता नहीं है।
बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का किया लोकार्पण, परिसर के लिए ₹63 लाख और मंजूर
₹63 लाख की नई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने इस परिसर के भविष्य के विकास के लिए ₹63 लाख की नई सौगातें दीं, जिसमें बाउंड्रीवाल (₹27 लाख), लाइब्रेरी (₹20 लाख), सौंदर्यीकरण (₹10 लाख) और भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा (₹6 लाख) शामिल हैं।
लीगल नोटिस : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को 3 दिन के भीतर देना होगा चंदे का पूरा हिसाब
अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर और उससे जुड़े श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंदे व खर्च को लेकर नया विवाद सामने आया है। RJD सांसद सुधाकर सिंह की ओर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों—महंत नृत्य गोपाल दास, चंपत राय और स्वामी गोविंद देव गिरि—को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील
मध्य प्रदेश के रीवा शहर में ऑनलाइन ऑर्डर की गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताला हाउस क्षेत्र स्थित ‘स्ट्रीट किचन’ रेस्टोरेंट पर छापेमारी की, जहां भारी गंदगी और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाया गया।
पाकिस्तानी की दस्तक : चीन के हंगोर दांव से हिंद महासागर में बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स के अनुसार हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर रणनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पाकिस्तान द्वारा चीन निर्मित हंगोर-क्लास गाइडेड मिसाइल स्टील्थ पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल किए जाने के बाद क्षेत्रीय नौसैनिक संतुलन पर चर्चा तेज हो गई है।
घटिया सामग्री और अवैध उत्खनन के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
पोरसा क्षेत्र के ग्राम तरसमां में क्वारी–आसन नदी संगम पर निर्माणाधीन पुल को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया और मिट्टी मिश्रित बजरी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पुल की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा रात के समय अवैध रूप से बजरी का उत्खनन किया जा रहा है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
बदलाव : CMRS निरीक्षण के बाद बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड और संख्या
भोपाल मेट्रो के संचालन को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई से नया सिग्नलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और फ्रीक्वेंसी दोनों में सुधार होगा। सुभाष नगर–एम्स 7 किमी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि CMRS टीम जल्द अंतिम निरीक्षण करेगी।
एक्शन : एडीएम कार्यालय में घूस का खेल उजागर, लोकायुक्त ने रीडर को किया गिरफ्तार
Summary:
सिवनी जिले में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय लखनादौन में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता संतोष सिंह सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि उनकी पैतृक जमीन से जुड़े पेड़ों की कटाई के मामले में अपील में उनके पक्ष में फैसला दिलाने के लिए पहले 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।
मानवता की मिसाल : जनसुनवाई में दिव्यांग युवक को मिली ट्राई साइकिल सहायता
मऊगंज जिले की जनसुनवाई में एक दिव्यांग युवक शिवम कहार ने अपनी आवागमन की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने पात्रता की जांच कर शासन योजना के तहत मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।
UPSC : 82 प्रश्नों के कोचिंग मटेरियल से मिलान के आरोप, NSUI ने उठाई जांच की मांग
UPSC प्रीलिम्स 2026 के परिणाम के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ गए हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने आरोप लगाया है कि परीक्षा के 100 में से 82 प्रश्न एक निजी कोचिंग संस्थान के स्टडी मटेरियल से मेल खाते हैं। संगठन ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए UPSC से पारदर्शी जांच की मांग की है।
दावा : UBT में टूट की अटकलें खारिज, सभी सांसदों की एकजुटता का ऐलान
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की अटकलों के बीच संजय राउत ने “ऑपरेशन टाइगर” का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और बगावत की खबरें अफवाह हैं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सांसदों की मौजूदगी दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि सभी सांसद या तो दिल्ली या मुंबई में सक्रिय हैं।
NEET-UG विवाद : टेलीग्राम बैन पर कोर्ट में सुनवाई, पेपर लीक केस ने बढ़ाई सरकार की चिंता
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले सरकार ने परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े और पेपर लीक अफवाहों पर रोक लगाने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कुछ चैनल नकली प्रश्नपत्र और गलत जानकारी फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे और पैसों की ठगी कर रहे थे।