देश
कुल 2279 खबरें
Canara Bank Share: अच्छे तिमाही नतीजों के बाद भी 6% से ज्यादा गिरा शेयर, ₹160 का टारगेट
Canara Bank Share: 15 अक्टूबर को 6% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और भाव ₹116.71 तक पहुंच गया। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 8.40% बढ़कर ₹5,175 करोड़ रहा। शुद्ध ब्याज आय में भी 20.39% की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद शेयर में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड
Kanpur Robbery: कानपुर के नेवरी गांव में भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की। आरोपियों ने करीब 12 लाख रुपए नकद, सोने के गहने और महंगी घड़ी समेत 32 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं, लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
Navratri Special: सेंधा नमक ही क्यों खाते हैं? जानें धार्मिक मान्यता और सेहत के फायदे
Navratri Special: सेंधा नमक का इस्तेमाल धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ा है। जानें सेंधा नमक और साधारण नमक में अंतर, सेहत पर इसका असर और सेवन करते समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियां।
Supreme Court OBC Reservation: धर्म परिवर्तन से नहीं मिलेगा आरक्षण का शॉर्टकट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Supreme Court OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में धर्म परिवर्तन के बाद पिछड़ा वर्ग मुस्लिम (BCM) आरक्षण प्रमाणपत्र देने से जुड़े मामले में राज्य सरकार को राहत नहीं दी। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
Durga Puja: दुर्गा पूजा में महिलाएं क्यों पहनती हैं लाल-सफेद साड़ी? जानें इसका महत्व
Durga Puja: दुर्गा पूजा और सिंदूर खेला में लाल-सफेद साड़ी पहनने की परंपरा बंगाली संस्कृति का अहम हिस्सा है। जानें लाल और सफेद रंग का महत्व, पारंपरिक साड़ियों की खासियत और इस लुक को स्टाइल करने के आसान टिप्स।
Neha Bora Statement: बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले छात्र आंदोलन से प्रेरणा की बात कर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Neha Bora Statement: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा बांग्लादेश के छात्र आंदोलन पर दिए गए अपने संदेश को लेकर राजनीतिक विवाद में आ गई हैं। 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी संदेश में उन्होंने वहां के युवाओं के संघर्ष की सराहना की और भारतीय युवाओं से उनके आंदोलन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेहा बोरा के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया ₹20 का फ्लेवर्ड मिल्क, Amul से होगा मुकाबला
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में कदम रखते हुए तमिलनाडु में Joyland फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। इसकी कीमत 20 रुपये रखी गई है और शुरुआत में यह स्ट्रॉबेरी व वनीला जैसे फ्लेवर में उपलब्ध होगा।
Imran Khan News: 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, OCI कार्ड को लेकर उठे सवाल
Imran Khan News: अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर है। मुंबई में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद यह मामला चर्चा में है। इमरान खान के OCI कार्ड और भारत में विरोध प्रदर्शन करने के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में मंदी के बीच म्यूचुअल फंड में पैसा झोंक रहे निवेशक, मल्टी कैप फंड्स ने 3 साल में दिया शानदार रिटर्न
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो बढ़कर ₹38,307 करोड़ हो गया, जबकि अगस्त में यह ₹29,328 करोड़ था। वहीं, एक्सिस, कोटक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टीकैप फंड्स ने तीन साल की अवधि में क्रमशः 17.30%, 14.50% और 13.50% का सालाना रिटर्न दर्ज किया।
Indian Railway News: दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, इंदौर और अजमेर रूट की 6 ट्रेनों में लगेंगे 5-5 अतिरिक्त कोच
Indian Railway News: दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने 3 जोड़ी यानी 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में 2 स्लीपर और 3 जनरल समेत कुल 5 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा 16 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में उपलब्ध रहेगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के तहत 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस फैसले से 11,40,770 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकार इस बोनस पर कुल 2,009 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। लाभ पाने वालों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन और अन्य अराजपत्रित रेल कर्मचारी शामिल हैं।
Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रिटायर्ड कस्टम सुपरिंटेंडेंट और क्षत्रिय कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी इलाके में हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।