देश
1430 खबरें
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, दो एजेंसियों पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग ने 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। खराब गुणवत्ता मिलने पर दो निर्माण एजेंसियों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग और तीन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद
संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में झारखंड छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया है। संसद परिसर में बीजेपी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। लाल किला, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद 32 वर्षीय महिला बबीता रैदास की मौत हो गई। परिजनों ने अत्यधिक रक्तस्राव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।
सोना-चांदी फिर महंगे, 6 दिन में सोना ₹8,201 और चांदी ₹14,995 चढ़ी
सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 10 अगस्त को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹1,440 बढ़कर करीब ₹1.51 लाख हो गया है। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है और इसकी कीमत ₹1,909 बढ़कर ₹2.33 लाख प्रति किलो पहुंच गई।
टाइटन शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई, इस साल ₹80 हजार करोड़ बढ़ी कंपनी की वैल्यू
टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक सीमित रिटर्न देने के बाद अब यह स्टॉक निवेशकों की पसंद बन गया है। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल टाइटन के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
भविष्य के युद्ध की तैयारी : साइबर और ड्रोन ग्रिड से लैस होगी सेना, IAF को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट्स
भारतीय सशस्त्र बल आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति और तकनीकी क्षमताओं को तेजी से मजबूत कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना साइबर वॉरफेयर, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, ड्रोन रोधी प्रणाली, डायरेक्टेड एनर्जी हथियारों और अत्याधुनिक निगरानी तकनीकों पर फोकस कर रही है। वहीं वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट सहित कई बड़े रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रमों पर काम जारी है। लक्ष्य है कि भविष्य के किसी भी संघर्ष में तीनों सेनाएं बेहतर तालमेल के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास
अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर कथित हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़ा, कर्मचारियों से अभद्रता की और बिना शुल्क दिए निकल गए।
JPSC-JSSC विवाद : रांची में छात्रों का 17वें दिन विधानसभा घेराव की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। 17 दिनों से जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को छात्र संगठनों ने विधानसभा महाघेराव का ऐलान किया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव और नारेबाजी, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। ममता बनर्जी ने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पिस्ता में कीड़े और फंगस मिलने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड
देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब FSSAI ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की दो खाद्य कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच के दौरान इन कंपनियों में खाद्य सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई।