देश
कुल 2277 खबरें
Hair Repair Tips: बार-बार दो मुंहे हो रहे हैं बाल? अपनाएं ये 3 आसान उपाय
Hair Repair Tips: खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बाल हर किसी को पसंद हाेते है, कई बार बालों के निचले सिरे दो मुंहे होने लगते है। इससे बाल उलझने लगते हैं और उसकी चमक भी कम हो जाती है, बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते है।
Startup Scheme: गो-दिल्ली फाउंडेशन को मंजूरी, युवाओं के नए आइडिया को मिलेगा सहारा
Startup Scheme: दिल्ली सरकार ने युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए गाे-दिल्ली फांउडेशन के गठन को मंजूरी दी है। इस पहल का मकसद नए विचारों को उपयोंगी उत्पादों में बदलना, स्टार्टअप को आगे बढ़ने के अवसर देना और रोजगार के नए रास्ते तैयार करना है।
Sugar Stocks Crash: एथनाॅल बनाने पर रोक से शुगर कंपनियों के गिरे 7% शेयर
Sugar Stocks Crash: एथनॉल बैन पर सरकार के फैसले का असर, शुगर कंपनियों के शेयर 7% तक गिरे, 2026-26 सप्लाई ईयर के दौरान चीनी को एथनॉल उत्पादन के लिए इस्तेताल नही करने का निर्देश दिया गया है।
Satellite Based Tolling: अब सैटेलाइट से कटेगा हाईवे टोल, जानिए नई व्यवस्था
Satellite Based Tolling: भारत में आने वाले वर्षों में नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने का तरीका बदल सकता है, सरकार की योजना 2028-29 टोल टैक्स चुनिंदा हाईवे पर सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम शुरू करने की है। तकनीक से लागू कम हो सकती है।
Omkareshwar: सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों का विरोध: विस्थापन के डर से ठप रही तीर्थनगरी
Omkareshwar: मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों और डूकिया क्षेत्र में संभावित विस्थापन के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने दो दिवसीय हड़ताल की। बाजार, होटल, गेस्ट हाउस और परिवहन सेवाएं बंद रहने से श्रद्धालुओं को फूल-प्रसाद, भोजन और आवागमन में परेशानी हुई। स्थानीय नागरिक परिषद की 19 मांगों में से 18 पर सहमति बनने की बात सामने आई है, लेकिन विस्थापन के मुद्दे पर अभी समाधान का इंतजार है।
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: करियर की शुरुआत पर युवाओं के लिए तोहफ़ा, केंद्र सरकार दे रही है ₹15,000 तक की मदद
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: पहली बार संगठित क्षेत्र में नौकरी करने वाले पात्र युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना में ₹1 लाख तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए पात्रता, नौकरी की अवधि और वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम जैसी शर्तें निर्धारित हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना और कंपनियों को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करना है।
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद
CJP News: नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रिहाई अटक गई है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी मिलने के मामले के बाद दोनों नेताओं को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली पुलिस ने धमकी के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NCR दर्ज की है।
Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए
Tiger Shroff Attack Case: मुंबई के जुहू इलाके में हुए गोलीबारी के हमले के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पकड़ा गया, जबकि चौथे संदिग्ध को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Navratri Security: गरबा पंडाल में हुड़दंग, युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप में मनचुनों की पिटाई
Navratri Security: छतरपुर जिले में नवरात्रि के दौरान एक गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़ और चुपके से वीडियो बनाने के आरोप पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, क्रमांक दो स्कूल मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी।
Fair Ride Accident: मेले में झूले का गेट खुलने से गिरे दो बच्चे, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Fair Ride Accident: जबलपुर में लगे मेले में झूले का गेट खुलने से दो बच्चे नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे में पल्लवी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
MCX Market: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए तेजी की बड़ी वजह
MCX Market: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन, 19 अक्टूबर को साने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, अंतराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू कमोडिटी बाजार (MCX) पर सोना-चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई।
UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग
UP Politics: कन्नौज में समाजवादी पार्टी की बैठक में खाली कुर्सियों का वीडियो सामने आने के बाद जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने की खबर चर्चा में है। इस घटनाक्रम पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।