देश
कुल 2284 खबरें
Sendhwa News: आवारा कुत्तों और मवेशियों का आतंक, दो महीने में 730 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार
Sendhwa News: बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले दो महीनों में 730 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं, जबकि हाल ही में 20 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड और मवेशियों के कारण लोगों में डर और परेशानी का माहौल है। नगर पालिका ने समस्या के समाधान के लिए विशेष टीमों के साथ कार्रवाई शुरू की है।
Startup Idea: ₹20 हजार से शुरू करें डिजिटल सेवा केंद्र, कम निवेश में कमाई का मौका
Startup Idea: आज के डिजिटल दौर में सरकारी और निजी सेवाओं के लिए ऑनलाइन काम की जरूरत लगातार बढ़ रही है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज तैयार करने और डिजिटल सेवाओं के लिए सहायता की जरूरत पड़ती है।
Palamu Theft Case: इंस्पेक्टर के पैतृक घर में चोरी, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर, दो आरोपी गिरफ्तार
Palamu Theft Case: पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तिवारी के पैतृक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर में घुसकर करीब 12 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Vegetable Storage Ideas: फ्रिज में सब्जियां रखने का सही तरीका, इन आसान टिप्स से हफ्तेभर रहेंगी ताजी
Vegetable Storage Ideas: अक्सर लोग हफ्तेभर की सब्जियां एक साथ खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि रोज-रोज बाजार जाने की जरूरत न पड़े। लेकिन सब्जियों को बिना किसी तैयारी के फ्रिज में रखने से वे जल्दी खराब होने लगती हैं। कई बार सब्जियां दो-तीन दिन में ही गलने लगती हैं, जबकि पत्तेदार सब्जियां अपनी ताजगी और रंग खो देती हैं।
MP Revenue Recruitment: 73 नायब तहसीलदार पदों पर मौका, पटवारी-RI कर सकेंगे आवेदन
MP Revenue Recruitment: राजस्व विभाग ने सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 73 नायब तहसीलदार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में पटवारी, राजस्व निरीक्षक (RI) और लिपिक वर्गीय कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 5 वर्ष का सेवा अनुभव और स्नातक डिग्री अनिवार्य होगी।
Indian Air Force: अब ब्रिटेन के आसमान में ब्रिटिश फाइटर पायलटों को तराशेंगे भारत के फ्लाइंग मास्टर्स
Indian Air Force: आजादी के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना के तीन अनुभवी लड़ाकू पायलट ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी RAF वैली बेस पर ब्रिटिश फाइटर पायलटों को BAE हॉक T2 जेट की एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग देंगे। यह कदम भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और सैन्य साझेदारी को दर्शाता है।
Leopard Poaching Case: तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Leopard Poaching Case: कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया था। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
Gold Rate India: अमेरिकी महंगाई और वैश्विक मंदी के दबाव में सोना-चांदी धड़ाम, इंदौर बाजार में भारी गिरावट
Gold Rate India: वैश्विक बाजार में बिकवाली और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के दबाव से शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इंदौर सर्राफा बाजार में सोना ₹600 और चांदी ₹4,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई।
Sehore Gas Leak: पुराने सिलेंडरों से फैली जहरीली गैस, ग्रामीण परेशान और किसानों को लाखों का नुकसान
Sehore Gas Leak: लसुडिया खास में मौजुद नगरपालिका के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 48 घंटे के अंदर दो बार क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
Leh Chalo March: लद्दाख के मुद्दे पर सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला, 19 सितंबर से लेह चलो पदयात्रा, राजनीतिक दलों का मिला साथ
Leh Chalo March: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख की संस्कृति, पर्यावरण और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 19 सितंबर से 24 सितंबर तक ‘लेह चलो’ पदयात्रा की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन देने का ऐलान किया है।
IPO Share Market: निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, 9 IPO पर लगी ₹1.4 लाख करोड़ की बोली
IPO Market: RentoMojo के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कंपनी के इश्यू को करीब 73 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। बोली के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ के लिए लगभग ₹63,600 करोड़ की मांग दर्ज की गई। मूल्य के लिहाज से यह शुक्रवार को बंद हुए सभी आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग वाला इश्यू रहा।
Banking Rules Change: 135 साल पुराने बैंकिंग कानून में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया एक्ट
Banking Rules Change: किंग रिकॉर्ड को अदालत में सबूत के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़े 135 साल पुराने कानून में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 2026 आगामी 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। यह नया कानून वर्ष 1891 के पुराने बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट की जगह लेगा और बैंकिंग रिकॉर्ड से जुड़े नियमों को डिजिटल दौर के अनुरूप बनाएगा।