देश
कुल 2284 खबरें
8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
8th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। चेन्नई जीपीओ पेंशनर्स फोरम ने पेंशन पुनरीक्षण समेत पांच प्रमुख मांगें रखी हैं, वहीं पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है।
Jaunpur Crime: थानाध्यक्ष के घर में चोरी, लाखों के जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर
jaunpur crime: मनापुर बंजारी गांव में चोरों ने बभनी थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
India nuclear weapons: भारत के पास 190 परमाणु हथियार, अमेरिकी संस्था FAS की नई रिपोर्ट से वैश्विक स्तर पर हलचल
India nuclear weapons: अमेरिकी थिंक-टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास करीब 190 असेंबल किए गए परमाणु हथियार हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के पास मौजूद वेपन-ग्रेड प्लूटोनियम के आधार पर भविष्य में अतिरिक्त परमाणु हथियार तैयार करने की क्षमता भी है। हालांकि भारत सरकार ने कभी अपने परमाणु हथियारों की आधिकारिक संख्या सार्वजनिक नहीं की है।
Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Arshdeep Singh: भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 मैच 13 सितंबर को, दिल्ली पुलिस के सुझाव और BRICS समिट के बीच शेड्यूल तय
Arshdeep Singh: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तय समय पर खेला जाएगा। BRICS सम्मेलन के चलते सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद भी DDCA और प्रशासन ने मैच आयोजन को हरी झंडी दे दी है। मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode व JioTV पर उपलब्ध होगी।
BRICS Summit 2026: व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और सुरक्षा समझौतों पर टिकीं दुनिया की नजरें
BRICS Summit 2026: दिल्ली में विदेशी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Shahdol news: लापरवाही की हदें पार, मृत पशुओं के निस्तारण पर उठे गंभीर सवाल
Shahdol news: मृत गाय और बछड़े को कचरा वाहन से खुले में फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना के बाद नगर पालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था और मृत पशुओं के निपटारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Chhatarpur Murder Case: 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद गांव में बेखौफ घूमता रहा आरोपी
Chhatarpur Murder Case: बलरामपुर गांव में 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार की लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी विक्रम सिंह गांव में ही घूमता रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FSL और डॉग स्क्वायड टीम मामले की जांच कर रही है।
Bipasha Basu News: प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Bipasha Basu News: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि जिस प्रोटीन पाउडर को उन्होंने खरीदा था, उसके अंदर उन्हें कीड़े मिले हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Traditional Bangles Design: हरतालिका तीज पर हरी साड़ी के साथ पहनें ये खूबसूरत चूड़ियां
Traditional Bangles Design: हरतालिका तीज पर अगर आपने हरी साड़ी पहनने का फैसला किया है, तो उसके साथ सही चूड़ियों का चुनाव आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। चूड़ियां चुनते समय सिर्फ साड़ी के रंग से मैच करना जरूरी नहीं है, बल्कि साड़ी के शेड, बॉर्डर और उस पर किए गए वर्क को भी ध्यान में रखना चाहिए।
Women Fitness Tips: 62 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं नीता अंबानी, जानिए उनकी फिटनेस का राज
Women Fitness Tips: 60 की उम्र पार करने के बाद भी नीता अंबानी अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनके लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ स्लिम दिखना नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत, ऊर्जावान और एक्टिव बनाए रखना है। नीता अंबानी का मानना है कि उम्र को रोकना संभव नहीं है, लेकिन सही आदतों के जरिए खुद को स्वस्थ और बेहतर जरूर रखा जा सकता है।
Lucknow murder case : 9 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Lucknow murder case: तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति रोहित को गिरफ्तार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।