देश
कुल 2285 खबरें
Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
Gwalior Car Accident: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार दो मंजिला मकान में जा घुसी। 125 किमी/घंटे से अधिक गति से दौड़ रही कार पहले पेड़ से टकराई और फिर सीढ़ियां तोड़ते हुए घर में प्रवेश कर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती
Gandhinagar building collapse: कुडासन इलाके में निर्माणाधीन 'बोस्की द एम्पायर' इमारत का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे के समय ढलाई का काम चल रहा था, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 15 मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें 12 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह क्रेन के असंतुलित होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
KBC 18: दुर्गा प्रसाद साही ने जीते 12.5 लाख रुपए, 25 लाख के सवाल पर छोड़ा गेम
KBC 18: 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पहुंचे शिक्षक दुर्गा प्रसाद साही ने अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के प्रति रुचि से शुरू हुआ सट्टेबाजी का सिलसिला धीरे-धीरे जुए की लत में बदल गया और देखते ही देखते उन पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया।
Weight Loss News: जिम से ज्यादा फायदेमंद है रोजाना वॉक? फिटनेस कोच ने बताया सही तरीका
Weight Loss News: शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैट जमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर जब लंबे समय तक शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन किया जाता है, तो अतिरिक्त ऊर्जा फैट के रूप में स्टोर होने लगती है। वजन और फैट कम करने के लिए लोग अक्सर जिम और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या सिर्फ इंटेंस एक्सरसाइज ही बेहतर विकल्प है
Defence Ministry India: भारत की समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत, नौसेना के लिए अत्याधुनिक उपकरणों को मंजूरी
Defence Ministry India: भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद ने अरुध्रा रडार और मरीन गैस टर्बाइन (MGT) के विकास व खरीद को मंजूरी दी है। इन स्वदेशी प्रणालियों से समुद्री निगरानी, युद्धपोतों की क्षमता और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज बाजार से राहत भरी खबर है। 9 सितंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। Bullion.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी का भाव ₹2,39,130 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Enviro Infra Engineers Share: 190 करोड़ के विंड पावर ऑर्डर से शेयर में 10% तक तेजी
Enviro Infra Engineers Share: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को महाराष्ट्र में 180 मेगावाट क्षमता वाले विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए करीब 190 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिलने की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसी वजह से कंपनी के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 10 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।
Flight Ticket Price Hike: ₹3500 की टिकट ₹15000 के पार, दिवाली-छठ पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Flight Ticket Price Hike:दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहारों की बढ़ती मांग के चलते कई रूटों पर फ्लाइट टिकटों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। सामान्य दिनों में ₹3500 के आसपास मिलने वाला टिकट अब ₹15000 तक पहुंच गया है। खासतौर पर दिल्ली-पटना, मुंबई-कोलकाता और अन्य प्रमुख रूटों पर किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रशासन ने 16 मौतों की पुष्टि की है, जबकि मंत्री प्रहलाद पटेल ने 19 मृतकों की सूची जारी की। कांग्रेस ने सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है।
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में जांच जारी है, जबकि कांग्रेस सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है।
Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित
Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में Uber और Rapido के लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं। ड्राइवर इंश्योरेंस और किराया नियमों की अनदेखी को कार्रवाई की मुख्य वजह बताया गया है।
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। OPD सेवाएं ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। भोपाल कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।