महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1268 खबरें
Mann Ki Baat: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जैविक खेती, खादी उत्पादों की बिक्री और अंगदान जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रूपए से अधिक रही।
Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
Mahasamund News: कछारडीह में वन विभाग की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता संतुराम यादव के आवास पर छापेमारी कर सागौन की लकड़ी, चौखट-पल्ले और लट्ठे जब्त किए। लकड़ी की कीमत लाखों रुपए होने का अनुमान है।
Mahasamund News: बिजली चोरी के 53 नए मामले सामने आए, CSPDCL का जांच अभियान तेज
Mahasamund News: स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा विद्युत देयकों का भुगतान किए बिना बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध महासमुंद एवं गरियाबंद जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Chhattisgarh Visit: विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान, विभिन्न विषयों पर चर्चा
Chhattisgarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई
Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद
Leopard News: बागबाहरा के बिछलादादर गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुआ एक घर की बाड़ी में घुस गया। करीब 5 से 7 मिनट तक घर के पिछवाड़े में घूमने के बाद वह चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों ने महासमुंद के बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास NH-353 पर करीब चार घंटे चक्काजाम किया। ट्रैक्टर मार्च रोके जाने से नाराज किसानों के प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया।
Social Welfare: कृत्रिम हाथ पाकर आत्मनिर्भर बनेंगे लोग, 40 लाभार्थियों को मिला लाभ
Social Welfare: श्री शांति विजय सेवा समिति, इनाली फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउनटाउन के सहयोग से 23 और 24 अक्टूबर को कृत्रिम हाथ वितरण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में करीब 40 लोगों को कृत्रिम हाथ वितरित किए गए।
Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दो जगह पुतला दहन
Congress protest: बागबाहरा में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक और झलप चौक पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच का प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 31 को
Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षिका, अधिकारी-कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और अतिथियों के उद्बोधन भी होंगे। आयोजन में प्रदेशभर के सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर
Mahasamund Road Accident: महासमुंद के बावनकेरा चौक के पास NH-53 पर कार और 16 चक्का ट्रेलर की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Dussehra Festival: विजयादशमी पर 25 फीट के रावण का दहन, झलप चौक प्रथम
Dussehra Festival: नगर में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रावण भाठा में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मंचन, आतिशबाजी और मुस्कान स्टार नाइट ने लोगों का मन मोह लिया। नगर पालिका द्वारा आयोजित स्थल सजावट प्रतियोगिता में झलप चौक की आदर्श दुर्गोत्सव समिति तथा विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में डबरापारा की नवोदित युवा दुर्गोत्सव समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त
Illegal Clinic: महासमुंद के झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण मिलने पर पंचनामा तैयार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई में दवाइयां और उपकरण जब्त किए गए। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।