Wednesday, 15 Jul 2026 भारत

महासमुंद

577 खबरें

एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी
महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के पास जंगल में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 9 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डी समेत कुल 5.04 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया, जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 10 Jul 2026
विभागीय बैठक : महासमुंद में विहिप पदाधिकारियों का मंथन, सेवा और संगठन विस्तार पर चर्चा
महासमुंद में विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की विभागीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने, सत्संग, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता और वर्ष 2026 की जनगणना को लेकर जागरूकता पर चर्चा हुई। समापन पर सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 10 Jul 2026
ग्रामीणों का मोर्चा : हस्ताक्षर अभियान के साथ ग्रामीणों ने उठाई पंचायत सचिव को हटाने की मांग
सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायत किसड़ी में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सीईओ जनपद पंचायत को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर सचिव पर लापरवाही और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
कीर्तिमान डेस्क 10 Jul 2026
वारंटी गिरफ्तार : महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान, 6 दिन में 150 वारंट तामील
महासमुंद पुलिस ने 3 से 8 जून तक विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की। छह दिनों में 29 स्थायी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों का निष्पादन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कीर्तिमान न्यूज 10 Jul 2026
बड़ी सफलता : 23.79 किलो गांजा केस का फरार आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार
खल्लारी थाना क्षेत्र में 23.790 किलो गांजा बरामदगी मामले में पुलिस ने छह महीने से फरार आरोपी बसंता सुना को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर करीब 1700 किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कीर्तिमान न्यूज 10 Jul 2026
कार्रवाई : बस का इंतजार कर रहे तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10.380 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ले जाया जा रहा था।
कीर्तिमान न्यूज 10 Jul 2026
सड़क पर उतरे पालक : शिक्षकों की कमी पर जम्हारी स्कूल में तालाबंदी, पालक-विद्यार्थियों का प्रदर्शन
जम्हारी के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों, विद्यार्थियों और शाला विकास समिति ने स्कूल में तालाबंदी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 150 विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। बीईओ ने 10 जुलाई से दो शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
कीर्तिमान न्यूज 10 Jul 2026
सौंपा ज्ञापन : 1976 से पहले की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड महासमुंद लाने की मांग
बागबाहरा में जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने वर्ष 1976 से पूर्व के रजिस्ट्री अभिलेख रायपुर से महासमुंद लाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि पुराने रिकॉर्ड रायपुर में होने से जिले के लोगों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
विशेष अभियान : महासमुंद में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, लंबे समय से फरार 150 वारंटी पकड़े गए
महासमुंद पुलिस ने फरार अपराधियों और न्यायालयीन वारंटों की तामिली के लिए चलाए गए विशेष अभियान में छह दिनों में 150 वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 29 स्थायी वारंटी, 121 गिरफ्तारी वारंटी और चेक बाउंस के 7 मामलों के आरोपी शामिल हैं।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
स्वास्थ्य सुविधा : मां पैथोलॉजी में लगी अत्याधुनिक मशीन, मिनटों में मिलेगी हार्मोन जांच की रिपोर्ट
महासमुंद के मां पैथोलॉजी सर्विसेज में अत्याधुनिक थायराइड जांच मशीन स्थापित की गई है। अब T3, T4, TSH, विटामिन डी, विटामिन B12 सहित कई हार्मोनल जांचों की रिपोर्ट मरीजों को महज 2 घंटे में मिल सकेगी। इससे लोगों को रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय पर इलाज शुरू हो सकेगा।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद
राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर स्थित हाड़ाबंद ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फिर ठप हो गई है। कुछ दिन पहले ही नई वायरिंग और लाइटों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब पूरा पुल अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों ने खराब रखरखाव और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
बड़ा खेल : मृत किसान के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री, सरपंच के संदेह ने खोली पोल
जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के सरकारी दावों के बीच गरियाबंद जिले की अमलीपदर तहसील से जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। बजाड़ी हल्का में एक व्यक्ति ने पर नकली आधार कार्ड के सहारे ढाई एकड़ कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम से करा ली। हालांकि, ग्राम पंचायत स्तर पर नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान सरपंच की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया और जमीन का नामांतरण रुक गया।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें