रायगढ़
कथक के रायगढ़ घराने और चक्रधर समारोह की नगरी, साथ में शैलचित्रों की धरोहर
कुल 243 खबरें
- सिंघनपुरप्रागैतिहासिक शैलचित्र
- कबरा पहाड़शैलचित्रों वाला पहाड़
Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
Child Health: धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उपचार और पोषण पर जोर बढ़ाया है। NRC केंद्र में इस वर्ष 240 कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण
Ganja Destruction: रायगढ़ में NDPS एक्ट के 16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 2.08 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी
Elephant News: रायगढ़ जिले के बाकारूमा वन क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी शावक की ग्रामीणों ने जंगल में छठ्ठी मनाई। ससकोबा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। वन विभाग हाथियों के 12 सदस्यीय दल की लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा
Raigarh Gang Rape Case: पुसौर थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 6 वयस्क आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 2 दोषियों को उम्रकैद और 4 आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। मामले में DNA जांच समेत वैज्ञानिक साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई।
Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
Raigarh Elephant News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। जंगल से निकलकर हाथियों के दल ने कई गांवों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में 16 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वन विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।
Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
Police Action: रायगढ़ जिले में ढाबा संचालक से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धरमजयगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया, जबकि आरक्षक विजय राठिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। मामले की विस्तृत जांच SDOP धरमजयगढ़ को सौंपी गई है।
Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
Raigarh Bus Accident: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयलर इलाके में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Mand River: रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के बाद लापता हुए 22 वर्षीय ओम राठिया का शव मांड नदी में मिला। बंगरसुता पुल के पास झाड़ियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल
CG Road Problem: रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के दर्रापारा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime Case: मीना बाजार में हुई पहचान के बाद युवती को कथित रूप से होटल और मकान में बंधक रखने, फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने और 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
PDS Scam: 31 लाख से ज्यादा के खाद्यान्न गायब, फरार आरोपी गिरफ्तार
PDS Scam: धरमजयगढ़ क्षेत्र में PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया है। दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में 31 लाख रुपए से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।