रायगढ़
203 खबरें
एसपी ऑफिस में बवाल : पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, फिर हिरासत में पहुंचा चाहत शुक्ला
शहर के एसपी कार्यालय के सामने शुक्रवार को नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को पुलिस प्रताड़ना का शिकार बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शहर में पैदल मार्च निकाला और बाद में न्यायालय में पेश किया।
गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू
रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे पोर्टर पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। 10 हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने मारपीट के बाद पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक रामनाथ चौहान की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपी दोस्त भुवनेश्वर यादव तक पहुंचा गया, जिसने शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, बोरी में छिपाया शव; पति गिरफ्तार
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतिका राजकुमारी चौहान के पति मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी की लकड़ी के पट्टे से पीटकर हत्या करना स्वीकार किया है।
वायरल वीडियो के बाद FIR : प्रोफेसर ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, युवती पर केस दर्ज
रायगढ़ के लैलूंगा में सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रोफेसर ने युवती पर रुपये मांगने, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और उसके गहने गिरवी रखकर रुपये हड़पने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को भरोसे में लिया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता था। पुलिस ने उसे जांजगीर-चांपा से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मैदान में होने वाले दस दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को भी मंच मिलेगा। प्रशासन ने कलाकार चयन, मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।
सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
रायगढ़ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 41 वाहनों पर चालान किया और NH-49 किनारे अवैध कब्जे हटाए।
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के केलो नदी मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में मुख्य आरोपी युवती समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। विवाद सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था।
GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा : सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने GDS भर्ती में दो अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।