Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश उत्तराखंड में यलो अलर्ट: देहरादून और 5 पर्वतीय जि…
फाइल फोटो
फाइल फोटो
देश Featured

उत्तराखंड में यलो अलर्ट: देहरादून और 5 पर्वतीय जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक

उत्तराखंड में 3 अप्रैल 2026 को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में हल्की बारिश और आंशिक बादल रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के साथ मौसम अस्थिर रह सकता है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 Apr 2026, 01:41 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
देहरादून
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि ऊधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
यलो अलर्ट जारी 
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों में बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार
देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
3 अप्रैल को प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून              34                             19
पंतनगर              35                            14
मुक्तेश्वर              24                            10
टिहरी              24                            10
अल्मोड़ा              23                            11
इलाकों मे हल्की आंधी 

तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
4 अप्रैल:
  • पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक
  • 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
  • मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं
5 अप्रैल:
  • पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बर्फबारी (3500 मीटर+)
  • मैदानी जिलों में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी
6 अप्रैल:
  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक
  • 3300 मीटर+ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
  • अन्य जिलों में बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक; 3500 मीटर+ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें