Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग
W 𝕏 f
होम भारत टेमी टी गार्डन : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ी च…
टेमी टी गार्डन में चाय पत्तियां तोड़ते ज्योतिरादित्य सिंधिया
टेमी टी गार्डन में चाय पत्तियां तोड़ते ज्योतिरादित्य सिंधिया
भारत

टेमी टी गार्डन : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ी चाय पत्तियां, नेपाली में संवाद कर जीता दिल

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने सिक्किम के नामची स्थित प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मेहनत की सराहना की तथा खुद भी पारंपरिक टोकरी पहनकर चाय की पत्तियां तोड़ीं। सिंधिया ने स्थानीय लोगों से नेपाली भाषा में संवाद कर अपनत्व का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा देश की अमूल्य धरोहर है तथा केंद्र सरकार क्षेत्र के पर्यटन, कृषि और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 May 2026, 05:57 PM
सिक्किम

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने अपने सिक्किम प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्य के प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। नामची स्थित यह चाय बागान सिक्किम का एकमात्र सरकारी चाय बागान माना जाता है, जो अपनी ऑर्गेनिक चाय और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। सिंधिया के आगमन पर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने चाय बागान में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने पारंपरिक बांस की टोकरी पहनकर खुद भी चाय की पत्तियां तोड़ीं और श्रमिकों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। सिंधिया ने कहा कि चाय पत्ती तोड़ने का कार्य बेहद मेहनत और कौशल से जुड़ा है तथा वर्षों की साधना के बाद ही इसमें दक्षता आती है। उन्होंने श्रमिकों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की।

नेपाली भाषा में संवाद से बना अपनत्व का माहौल

टेमी टी गार्डन में उस समय खास माहौल बन गया जब केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों और श्रमिकों से धाराप्रवाह नेपाली भाषा में बातचीत की। सिंधिया की नेपाली भाषा पर पकड़ देखकर लोग काफी प्रभावित हुए और पूरे परिसर में उत्साह और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय कर्मचारियों ने कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री को अपनी भाषा में बातचीत करते देख उन्हें विशेष सम्मान और गर्व की अनुभूति हुई।

सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संपदा देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने टेमी टी गार्डन को सिक्किम की सुंदर पहचान बताते हुए कहा कि यहां की ऑर्गेनिक चाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन, कृषि और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

स्थानीय उत्पादों को 0बढ़ावा देने पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और सरकार स्थानीय किसानों, चाय उत्पादकों तथा हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि टेमी टी गार्डन आने वाले समय में वैश्विक पर्यटन और ऑर्गेनिक चाय उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें