पूर्व तट रेलवे के संबलपुर डिवीजन की डी आर यू सी सी की मीटिंग डी आर एम सुभाषचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में तथा सीनियर डी सी एम गरिमा तिवारी के संचालन एवं संभाग स्तरीय रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस मीटिंग में डी आर यू सी सी सदस्य डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही द्वारा महानदी नए रेल पुल का नाम रानी पद्मावती के नाम से नामकरण, कोमाखान में ओवरब्रिज आर ओ बी बनाने, समता को हरिद्वार या ऋषिकेश तक बढ़ाने, पुरी एल टी टी का बागबाहरा स्टॉपेज, स्टेशन में रैंप सुविधा, कोमाखान में ओवर ब्रिज, बागबाहरा के दोनों अंडर ब्रिज की सड़क रिपेयरिंग, कोच डिस्प्ले, प्लेटफॉर्म 2 में जल सेवा समिति को वाटरकूलर के लिए स्थान देने, भीमखोज में रायपुर तितलागढ़ ट्रेन स्टॉपेज तथा पुरी गांधीधाम एक्सप्रेस, पुरी अजमेर एक्सप्रेस का बागबाहरा स्टॉपेज सहित अन्य प्रस्ताव रखे, जिसपर व्यापक चर्चा हुई।
गौरतलब है कि बागबाहरा स्टेशन में वर्षों से यात्रियों को शीतल जल पिलाने जल सेवा समिति बागबाहरा की प्रशंसनीय सेवा का उल्लेख करते हुए समिति को प्लेटफार्म 2 में वाटर कूलर हेतु व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव रखा जिसे तत्काल स्वीकृत कर पत्र जारी करने हेतु कहा। इसी के साथ महानदी पर नए रेल पुल का नाम रानी पद्मावती करने के प्रस्ताव पर निर्णय दिया गया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है तब डॉ पाणिग्रही ने अपनी मांग के समर्थन में, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू सहित अनेक महापुरुषों के नाम पूर्व में रेलवे पुलों का नामकरण का दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध कराते हुए मांग को फिर से रखा तथा रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने की मांग की।
इसी तरह कोमाखान एल सी गेट बंद होने की स्थिति में आने वाले समय होने वाली असुविधाओं के लिए धनाकर्षण करते हुए ओवर ब्रिज आर ओ बी बनाने की मांग की जिस पर डी आर एम ने वाहनों के आने जाने की संख्या का सर्वे करने हेतु स्वीकृति प्रदान की। कोच डिस्प्ले का कार्य 3, 4 माह में हो जाएगा। बागबाहरा के दोनों अंडर ब्रिज का कार्य स्वीकृत हो चुका है। रैंप के लिए सर्वे किया जाएगा। पुरी एल टी टी के बागबाहरा स्टॉपेज एवं समता एक्सप्रेस को हरिद्वार तक बढ़ाने के प्रस्ताव पहले भेजे जा चुके हैं। आज इन दोनों प्रताव को पुनः रेलवे हेड ऑफिस को भेजा जाएगा ।
