Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ तालाब में मछली पकड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, VIDEO …
0:00
दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प
छत्तीसगढ़ Featured

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, VIDEO वायरल

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
12 May 2026, 10:12 AM
सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के बीच हुए इस हिंसक झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से लोग हथियारनुमा डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायल लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही गांव में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें