Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश बंगाल में BJP की बंपर जीत पर PM मोदी गदगद: बोले—‘…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश

बंगाल में BJP की बंपर जीत पर PM मोदी गदगद: बोले—‘कमल खिल उठा’, जनशक्ति और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को दिया श्रेय

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनशक्ति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि “बंगाल में कमल खिल उठा” और डबल इंजन सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी। साथ ही पीएम ने Assam में NDA की जीत पर खुशी जताई, जबकि Tamil Nadu और Puducherry के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 May 2026, 08:19 PM · अपडेट: 08 May 2026, 04:55 PM
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और जनशक्ति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से कार्य कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया।”

‘बंगाल में कमल खिल उठा’—PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है। 2026 के विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे।” 
उन्होंने इस जीत को जनशक्ति की विजय बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा की सुशासन वाली राजनीति को खुलकर समर्थन दिया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी और “डबल इंजन सरकार” सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान देगी।

असम में NDA की जीत पर भी दी बधाई

Assam में जीत पर पीएम मोदी ने भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही यह जीत संभव हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में विकास और जनकल्याण के कामों ने जनता के दिलों को छुआ है, जिसके चलते असम की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है।

तमिलनाडु के मतदाताओं का जताया आभार

Tamil Nadu को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में NDA को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही टीवीके के प्रदर्शन की भी सराहना की।

पुडुचेरी में कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा

Puducherry को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां के NDA कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर असाधारण मेहनत की है।
उन्होंने कहा कि लगातार जनता के बीच रहकर पार्टी के विजन को समझाने का ही परिणाम है कि लोगों ने एक बार फिर NDA को आशीर्वाद दिया।

क्या बोले PM मोदी—मुख्य बातें

  • बंगाल की जीत को बताया कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनशक्ति की जीत
  • “कमल खिल उठा”—ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया चुनाव परिणाम
  • असम में NDA की जीत को विकास की राजनीति पर जनता का भरोसा बताया
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  • डबल इंजन सरकार के जरिए तेज विकास का भरोसा
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें