📅 Friday, 15 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदहाल व्यवस्था : स्वास्थ्य केंद्र पर फिर उठे सवाल, इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज बदहाल व्यवस्था : स्वास्थ्य केंद्र पर फिर उठे सवाल, इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज
W 𝕏 f 🔗
होम कोरबा बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही स…
भीषण गर्मी में बिजली संकट
भीषण गर्मी में बिजली संकट
कोरबा

बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त

बरपाली फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। इरीगेशन कॉलोनी में केबल बदलने के बाद बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 May 2026, 05:06 PM
📍 कोरबा

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली फीडर से जुड़े सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति और कम वोल्टेज ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान का आश्वासन तो लगातार दिया जा रहा है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बरपाली स्थित इरीगेशन कॉलोनी क्षेत्र में कुछ दिन पहले विद्युत विभाग द्वारा केबल बदलने का कार्य कराया गया था। विभागीय अधिकारियों की निगरानी में हुए इस कार्य से लोगों को उम्मीद थी कि बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर होगी और बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। लेकिन केबल बदलने के बाद उल्टा लो-वोल्टेज की नई समस्या खड़ी हो गई। जिन इलाकों में नया केबल जोड़ा गया है, वहां के अधिकांश घरों में बिजली का वोल्टेज बेहद कम पहुंच रहा है।

कूलर-पंखे नहीं चलने से गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

लो-वोल्टेज की वजह से घरों में लगे कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। कई घरों में पंखे धीमी गति से चल रहे हैं, जबकि कूलर लगभग बंद जैसी स्थिति में हैं। तेज गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे ठीक से नींद तक नहीं हो पा रही है।

प्रभावित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत करने पर एक बार जूनियर इंजीनियर (JE) ने फोन उठाकर जल्द सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद ना तो समस्या दूर हुई और ना ही अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने मांग की है कि विभाग मौके पर तकनीकी टीम भेजकर समस्या का तत्काल निराकरण करे, ताकि भीषण गर्मी में आम जनता को राहत मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें