📅 Friday, 24 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल
W 𝕏 f 🔗
होम देश बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ो…
बैंक डकैती
बैंक डकैती
देश

बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित Bank of Maharashtra में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और लॉकर से सोने-चांदी के गहने व नकदी लूट ली। आरोपी मारपीट के बाद करोड़ों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Apr 2026, 01:29 PM
📍 सिंगरौली

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज बैंक डकैती ने पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप मचा दिया था। बैढ़न क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुई इस वारदात को अपराधियों ने पूरी तरह फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कुछ हथियारबंद बदमाश बैंक में अचानक घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के समय बैंक में सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने बिना किसी बड़ी रुकावट के लूट को अंजाम दिया।

मैनेजर के साथ मारपीट 

बताया जा रहा है कि डकैत पूरी योजना बनाकर आए थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने माहौल को भयभीत कर दिया और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सीधे लॉकर रूम की ओर बढ़ गए। विरोध करने पर बैंक मैनेजर के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की, जिससे बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लुटेरों ने लॉकर खुलवाकर ग्राहकों के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया और साथ ही कैश काउंटर से भी बड़ी मात्रा में नकदी बैग में भरकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस वारदात में करोड़ों रुपये की संपत्ति की लूट हुई है, हालांकि पुलिस द्वारा आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि अभी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। डीजीपी के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सिंगरौली पहुंचे और जांच की निगरानी शुरू की गई।

24 घंटे में बड़ी सफलता

पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते 24 घंटे के भीतर ही इस मामले में पहली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों में से एक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने की है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं।

इस घटना ने एक बार फिर बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा और बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें