Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद को त…
आवेदन पर तत्काल कार्रवाई: मोहम्मद नजीर खान को मिला सहायक उपकरण
आवेदन पर तत्काल कार्रवाई: मोहम्मद नजीर खान को मिला सहायक उपकरण
राज्य सरकार

समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद को तुरंत उपलब्ध कराया वॉकर

मनेंद्रगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नजीर खान को उसी दिन वॉकर उपलब्ध कराया। विभाग ने जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

क
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 04:11 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 05:45 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मनेंद्रगढ़ के लोको कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-13 निवासी मोहम्मद नजीर खान ने आवश्यक सहायक सामग्री प्राप्त करने के लिए आज समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लिया और प्रकरण के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग की तत्परता से आवेदक को उसी दिन आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सकी। आवेदन प्राप्त होने के बाद सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अमले को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 
निर्देशों के अनुपालन में विभागीय कर्मचारियों ने बिना विलंब आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मोहम्मद नजीर खान को उनकी आवश्यकता के अनुरूप वॉकर उपलब्ध कराते हुए तत्काल वितरण सुनिश्चित किया। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से आवेदक को सहायक उपकरण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी।

आवेदन के बाद तुरंत मिला वॉकर

वॉकर मिलने पर मोहम्मद नजीर खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के तुरंत बाद उनकी आवश्यकता को समझते हुए जिस तरह से कार्रवाई की गई और उसी दिन वॉकर उपलब्ध कराया गया, उससे उन्हें काफी राहत मिली है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में जरूरतमंद, दिव्यांग एवं पात्र नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभागीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद

विभाग का उद्देश्य केवल योजनाओं का संचालन करना ही नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सहज, पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित तरीके से पहुंचाना है। मोहम्मद नजीर खान को आवेदन के तुरंत बाद वॉकर उपलब्ध कराया जाना इसी संवेदनशील कार्यप्रणाली का उदाहरण है। विभाग द्वारा भविष्य में भी जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें