Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सरगुजा में जमीन विवाद के बीच पटवारी से मारपीट, भा…
अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

सरगुजा में जमीन विवाद के बीच पटवारी से मारपीट, भाजपा नेता गिरफ्तार

सरगुजा जिले के कंठी क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में भाजपा आदिवासी मोर्चा के एक पदाधिकारी पर पटवारी के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Apr 2026, 05:05 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:03 PM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा जिले में जमीन संबंधी विवादों और कथित भू-माफिया गतिविधियों को लेकर तनाव एक बार फिर सामने आया है। जिले के कंठी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आदिवासी मोर्चा, दरिमा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर पर पटवारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया है।

कुर्सी से किया हमला

जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र कुजूर पटवारी प्रकाश मंडल के कार्यालय में पहुंचे थे। वहां उन्होंने रेवेन्यू इंस्पेक्टर से संपर्क कराने की बात कही और पटवारी से नंबर मांगने लगे। जब पटवारी ने किसी तरह की बातचीत या सहयोग करने से इनकार किया, तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि इसके बाद कुजूर ने गुस्से में कुर्सी उठाकर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी गाड़ी से चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

असुरक्षा की भावना 

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बनी हुई है। पटवारियों का कहना है कि इलाके में जमीन से जुड़े मामलों में दबंगई और कथित जमीन माफियाओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन 

इसी को लेकर आज पटवारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे सार्वजनिक रूप से जुलूस के रूप में पेश किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। पटवारियों का आरोप है कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर कर अवैध तरीके से जमीन कब्जाने की कोशिशें की जा रही हैं और इसके लिए सरकारी कर्मचारियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे राजस्व विभाग में रोष है और कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें