Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के…
मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत
मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत
देश

हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज

दल्ली राजहरा में 12 मई को BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के बीच BSP ने डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 May 2026, 03:37 PM · अपडेट: 17 May 2026, 12:03 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बालोद जिले के दल्ली राजहरा में 12 मई को हुए दर्दनाक सीवरेज पाइपलाइन हादसे के बाद अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन ने लापरवाही मानते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था और मृतकों के परिजन लगातार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना का काम चल रहा था। पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी और चेन माउंट मशीन से गहरी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर धंस गई और वहां नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मृतक मजदूरों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान किशुन कुमार (54 वर्ष), राकेश कुमार (28 वर्ष) और बैशाखिन (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ठेका कंपनी के माध्यम से काम कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के गहरे गड्ढे में उतारा गया था।

सुरक्षा उपकरण पर्याप्त नहीं 
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुदाई स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम लगाया गया था। मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ऐसे में शुरुआती जांच में लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

BSP के डीजीएम और एजीएम निलंबित

घटना के बाद BSP अस्पताल के सामने परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। बढ़ते दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए BSP प्रबंधन ने डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम सिविल रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रबंधन ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। इधर दल्ली राजहरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे एफआईआर दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें