Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती
W 𝕏 f
होम शिक्षा AICTE Swanath Scholarship: BTech और डिप्लोमा छात्…
Swanath Scholarship ( Image Source: AI Photo)
Swanath Scholarship ( Image Source: AI Photo)
शिक्षा

AICTE Swanath Scholarship: BTech और डिप्लोमा छात्रों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन

AICTE Swanath Scholarship: BTech और डिप्लोमा छात्रों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन AICTE Swanath Scholarship 2026 के तहत BTech और डिप्लोमा छात्रों को हर साल ₹50 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पात्र छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
10 Sep 2026, 12:14 PM
नई दिल्ली

AICTE Swanath Scholarship: इंजीनियरिंग और अन्य टेक्निकल कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आर्थिक मदद पाने का अच्छा मौका है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना (AICTE Swanath Scholarship Scheme) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए हर साल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह स्कॉलरशिप सामान्य मेरिट के आधार पर मिलने वाली योजनाओं से अलग है। 

2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन छात्रों को मिलेगा Scholarship का लाभ?

AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना सभी टेक्निकल छात्रों के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ विशेष श्रेणी के छात्रों को पात्र माना गया है।

इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिल सकता है:

AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • छात्र AICTE से अप्रूव्ड संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो।
  • छात्र टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में नामांकित होना चाहिए।
  • डिग्री कोर्स के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • डिप्लोमा कोर्स के छात्र भी पात्र होंगे।
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन के साथ सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।

AICTE के अनुसार, हर साल इस योजना के तहत अधिकतम 2000 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इनमें 1000 सीटें डिग्री स्तर के छात्रों के लिए और 1000 सीटें डिप्लोमा छात्रों के लिए निर्धारित हैं।

हर साल मिलेगी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता

  • कॉलेज फीस जमा करने में
  • किताबें खरीदने में
  • कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदने में
  • जरूरी उपकरण और सॉफ्टवेयर लेने में

हालांकि, इस योजना में हॉस्टल फीस या मेडिकल खर्चों के लिए अलग से अतिरिक्त राशि का प्रावधान नहीं है।

कितने वर्षों तक मिलेगी स्कॉलरशिप?

स्कॉलरशिप की अवधि छात्र के कोर्स और वर्तमान वर्ष पर निर्भर करती है।

  • डिग्री कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को अधिकतम 4 साल तक सहायता मिल सकती है।
  • डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष के छात्रों को अधिकतम 3 साल तक लाभ मिलेगा।
  • यदि छात्र डिग्री के दूसरे, तीसरे या चौथे वर्ष में है तो उसे बची हुई अवधि के अनुसार स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • डिप्लोमा के दूसरे या तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्रों को भी शेष अवधि के हिसाब से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कैसे होगा छात्रों का चयन?

AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन मेरिट और निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाता है।

डिग्री स्तर के छात्रों के लिए:

  • 12वीं या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • समान अंक होने पर 10वीं के अधिक अंक वाले छात्र को वरीयता मिलती है।
  • इसके बाद भी समानता रहने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है।
  • जरूरत पड़ने पर कम पारिवारिक आय वाले छात्र को प्राथमिकता दी जा सकती है।

डिप्लोमा स्तर के छात्रों के लिए:

  • 10वीं या समकक्ष परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन किया जाता है।
  • समान अंक होने पर उम्र और फिर पारिवारिक आय को ध्यान में रखा जाता है।

Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

स्वनाथ स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए छात्रों को:

  1. NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  3. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  4. आवेदन जमा करना होगा।

आवेदन जमा होने के बाद पहले संबंधित कॉलेज या संस्थान द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें