Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बड़ा नेटवर्क : बैंक सेंधमारी मामले का खुलासा,पुलि…
बैंक सेंधमारी के आरोपी
बैंक सेंधमारी के आरोपी
बिलासपुर

बड़ा नेटवर्क : बैंक सेंधमारी मामले का खुलासा,पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। दोनों पहले दीपका की एक निजी कंपनी में काम कर चुके थे और इलाके की अच्छी जानकारी रखते थे। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड, अंतरराज्यीय नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 01:18 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:50 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

यूनियन बैंक शाखा में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं और इनका संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी हो सकता है। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, अन्य मामलों में संलिप्तता और गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में भी गहन जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात करीब 2 बजे दो आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे। 

4 जून की रात बैंक में घुसे थे आरोपी

दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। बैंक परिसर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने सेंध लगाकर अंदर घुसने में सफलता हासिल की। इसके बाद दोनों सीधे बैंक के लॉकर तक पहुंचे और उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे लॉकर नहीं तोड़ सके। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद जब सफलता नहीं मिली तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दीपका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दो माह की जांच के बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी इनपुट और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों को आधार बनाकर जांच आगे बढ़ाई। करीब दो महीने तक लगातार अलग-अलग राज्यों में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को मुखबिर से अहम सूचना मिली। इसके आधार पर विशेष टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रिकार्ड तलाशने में जुटी पुलिस…
सेंधमारी के बाद बैंक परिसर का निरीक्षण।

निजी कंपनी में कर चुके थे नौकरी

पूछताछ में सामने आया कि दोनों कुछ वर्ष पहले दीपका क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी में काम कर चुके हैं। यहां काम करने के दौरान उन्हें इलाके की भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख संस्थानों की अच्छी जानकारी हो गई थी। पुलिस का मानना है कि इसी स्थानीय जानकारी का फायदा उठाकर आरोपियों ने बैंक को निशाना बनाने की योजना तैयार की। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। 

गिरोह के नेटवर्क की जांच

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या ये आरोपी किसी अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का हिस्सा हैं। इनके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, यात्रा रिकॉर्ड और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा देश के अन्य राज्यों में हुई समान घटनाओं में इनकी भूमिका रही है या नहीं। इस घटना के बाद जिले में बाहरी राज्यों से आकर उद्योगों और निजी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीर चूक माना जा रहा है और अब प्रशासन से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग भी तेज हो गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पैरोल पर छूटे एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने बालको क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह आरोपी भी बालको प्लांट से जुड़ी एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद पुलिस अब उद्योगों और निजी कंपनियों में कार्यरत बाहरी कर्मचारियों के सत्यापन अभियान को तेज करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें