Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली …
डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी
डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी
राजनांदगांव Featured

बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी, 6,947 करोड़ की लागत से बदलेगी चार विधानसभाओं की तस्वीर

राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 6,947 करोड़ रुपये की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया जैसे क्षेत्रों को पहली बार बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

प्रकाशित: 01 Aug 2026, 09:02 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:00 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजनांदगांव और आसपास के इलाकों के लोगों का सालों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। लंबे समय से अटकी डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को दिल्ली से बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फाइलों से बाहर निकलकर जल्द ही जमीन पर आकार लेता नजर आएगा। गुरुवार को नई दिल्ली के रेल भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। 

भेजा गया बजट को मिली मंजूरी 

बैठक में परियोजना के हर पहलू पर गहन चर्चा हुई, जिसके बाद इसके निर्माण को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया। इस परियोजना का इतिहास देखें तो इसे सबसे पहले साल 2018 में मंजूरी मिली थी। उस समय इसकी अनुमानित लागत करीब 4,821 करोड़ रुपये तय की गई थी। हालांकि, राज्य में हुए राजनीतिक बदलावों और कई प्रशासनिक अड़चनों के कारण इसका काम ठप पड़ा रहा। सालों के इंतजार के दौरान निर्माण लागत में भी भारी बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बिलासपुर रेल जोन के जरिए 6,947 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित (रिवाइज्ड) बजट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे अब अंतिम मंजूरी दे दी गई है।

नई रेल लाइन बिछने से राजनांदगांव लोकसभा के कई पिछड़े और दूरस्थ इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा:

  • खैरागढ़

  • छुईखदान

  • कवर्धा

  • पंडरिया

ट्रैफिक होगी कम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इन चारों क्षेत्रों में पहली बार बेहतर और सीधा रेल नेटवर्क पहुंचेगा। इससे न केवल आम यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि इलाके में कृषि, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भौगोलिक और तकनीकी दृष्टि से भी यह रेल लाइन बेहद खास मानी जा रही है। वर्तमान में मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का भारी दबाव रहता है। डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन एक वैकल्पिक रूट के तौर पर काम करेगी। इससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक कम होगा, मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की गति में सुधार आएगा और भविष्य में इस क्षेत्र के लिए नई ट्रेनें चलाने का रास्ता भी साफ होगा।
"हम इस मुद्दे को लोकसभा में लगातार उठाते रहे और रेल मंत्रालय के सामने क्षेत्र की जरूरत को मजबूती से रखा। इस सौगात के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हैं।" — संतोष पांडे, सांसद (राजनांदगांव)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें