Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कोर्ट का बड़ा फैसला : चालक की हत्या के मामले में …
कोर्ट ने चालक हत्या और वाहन लूट मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई
कोर्ट ने चालक हत्या और वाहन लूट मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

कोर्ट का बड़ा फैसला : चालक की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वाहन लूटकर चालक नंदू काशीपुरी की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी को लूटी गई बोलेरो अपने कब्जे में रखने के लिए एक वर्ष की सजा मिली, जबकि साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा देने की अनुशंसा की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 10:03 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 12:57 AM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वाहन लूटकर चालक की हत्या के चर्चित मामले में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पेंड्रारोड) ज्योति अग्रवाल की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं लूटी गई संपत्ति अपने कब्जे में रखने के दोषी एक आरोपी को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी गई है। साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला सितंबर 2022 का है। आरोपियों ने वाहन लूटकर उसे बेचने और चालक नंदू काशीपुरी की हत्या करने की साजिश रची थी। योजना के तहत 6 सितंबर 2022 को ग्राम कुदरी, थाना गौरेला के पास नंदू काशीपुरी का अपहरण किया गया। 

क्लच वायर से की हत्या

जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान आरोपी रामाशंकर सोनी और लालू चौधरी ने मृतक को पकड़ रखा था, जबकि रोहित यादव ने मोटरसाइकिल के क्लच वायर से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने के उद्देश्य से शव को मध्य प्रदेश के बिजुरी स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी मृतक की बोलेरो वाहन (CG-10 AF-0772) अपने साथ ले गए। पहचान छिपाने के लिए वाहन की असली नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट (MP-65 BB-0645) लगा दी गई। इसके बाद वाहन को बेचने की नीयत से अलग स्थान पर छिपाकर रखा गया। 

वैज्ञानिक जांच से खुला राज

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में वैज्ञानिक साक्ष्य, फिंगरप्रिंट रिपोर्ट, दस्तावेजी प्रमाण और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप सिद्ध माने।
अदालत ने रामाशंकर सोनी, रोहित यादव, लालू चौधरी और महिला आरोपी सावित्री को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी/34 और 302/34 के तहत आजीवन कारावास तथा 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इसके अलावा धारा 397/34 के तहत सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई। न्यायालय ने रामाशंकर सोनी, रोहित यादव और लालू चौधरी को अपराध के साक्ष्य नष्ट करने का दोषी भी माना। तीनों को धारा 201/34 के तहत सात-सात वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। 

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मामले में आरोपी उमाकांत उपाध्याय को लूटी गई बोलेरो अपने कब्जे में रखने का दोषी पाया गया। अदालत ने उसे धारा 411 के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान आरोपी हेमराज सिंह के खिलाफ पर्याप्त प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हो सके। इसके चलते अदालत ने उसे संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। साथ ही यह माना कि नंदू काशीपुरी की मृत्यु गंभीर आपराधिक घटना का परिणाम थी। इसलिए उनके आश्रितों को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2011 के तहत मुआवजा दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर को अनुशंसा भेजी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें