Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर…
Constable’s body found hanging in Bilaspur (Image Source: Keertiman Media)
Constable’s body found hanging in Bilaspur (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के रहने वाले थे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
06 Sep 2026, 05:38 PM
बिलासपुर
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश गहिर पिछले करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ थे। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अचानक कैंप से लापता हो गए थे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।

घरेलू विवाद के बाद घर से निकले थे

सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के मुताबिक, जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद कैंप से निकल गए थे और अपने घर भी नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे।

केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर मिला शव

बताया गया कि कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। घरेलू विवाद समेत अन्य परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें