Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम भाजपा BJP के नए पदाधिकारियों से मिलेंगे पीएम मोदी, संगठ…
BJP पदाधिकारियों से मिलेंगे पीएम मोदी
BJP पदाधिकारियों से मिलेंगे पीएम मोदी
भाजपा

BJP के नए पदाधिकारियों से मिलेंगे पीएम मोदी, संगठन की रणनीति पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है।

कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
22 Aug 2026, 03:05 PM
नई दिल्ली
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वह नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के नई टीम को संबोधित करने की भी संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम की यह पहली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक है।

नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा

भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय में शनिवार को बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें पदाधिकारियों के परिचय के साथ संगठन में मिली नई जिम्मेदारियों और आने वाले महीनों में पार्टी की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जा रही है।
नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं में स्मृति ईरानी, बिप्लब कुमार देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, गजेंद्र पटेल, सतीश पूनिया, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं। वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आगामी चुनावों की रणनीति पर फोकस

बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की जा रही है। पार्टी की कोशिश अलग-अलग वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की है। खास तौर पर युवाओं और नई पीढ़ी से संवाद मजबूत करने तथा सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों के बीच राज्यों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।           

पीएम के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर कार्यक्रम की तैयारी

भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की जा रही है। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के मुखिया के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी। वर्ष 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने।
इस अवसर को लेकर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र और राज्यों में सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की रणनीति बना सकती है।

17 सितंबर से सेवा कार्यक्रमों की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसे देखते हुए पार्टी सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। ये गतिविधियां गांधी जयंती तक चल सकती हैं। बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

दिनभर चलने वाली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नई टीम के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी पदाधिकारियों को पार्टी की आगामी प्राथमिकताओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर संदेश भी दे सकते हैं।
नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद प्रधानमंत्री की पदाधिकारियों के साथ इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी चुनावों और संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों को देखते हुए बैठक में पार्टी की आगे की कार्ययोजना को लेकर दिशा तय होने की संभावना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें