Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश BJP Manifesto : महिलाओं को ₹3000 महीना, 6 महीने म…
बंगाल चुनाव का भाजपा ने जारी किया मेनिफेस्टो
बंगाल चुनाव का भाजपा ने जारी किया मेनिफेस्टो
देश Featured

BJP Manifesto : महिलाओं को ₹3000 महीना, 6 महीने में UCC… बंगाल चुनाव में BJP का ‘मास्टर स्ट्रोक’!

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए Amit Shah ने BJP का ‘भरोसे का शपथ पत्र’ जारी किया, जिसमें हर वर्ग को साधने की कोशिश दिखी। मेनिफेस्टो में महिलाओं को हर महीने ₹3000, फ्री बस यात्रा और 33% आरक्षण जैसे बड़े वादे किए गए हैं। साथ ही 6 महीने के भीतर UCC लागू करने, घुसपैठ पर सख्ती, 1 करोड़ रोजगार, बेरोजगारों को ₹3000 भत्ता, 7वां वेतन आयोग, पेंशन और किसानों के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने इसे बंगाल में बदलाव और विकास का रोडमैप बताया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 10 Apr 2026, 01:55 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
कोलकाता
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने इसे ‘भरोसे का शपथ पत्र’ नाम दिया और कहा कि यह दस्तावेज़ बंगाल को “निराशा से विकास के रास्ते” पर ले जाने का रोडमैप है। उन्होंने दावा किया कि यह संकल्प पत्र किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों समेत हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और राज्य में “परिवर्तन की मजबूत नींव” रखेगा।

साभार गूगल

महिलाओं पर सबसे बड़ा फोकस

बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं:

  • हर महिला के खाते में ₹3000 प्रति माह
  • महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
  • गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की सहायता राशि
  • हर थाने में महिला डेस्क की स्थापना
  • सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण
  • दो नई महिला बटालियन का गठन

 UCC और कानून-व्यवस्था पर बड़ा वादा

अमित शाह ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सख्त रुख दिखाया:

  • 6 महीने के भीतर UCC लागू करने का वादा
  • घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति
  • सीमाओं को पूरी तरह सील करने का संकल्प
  • गौ तस्करी पर पूर्ण रोक

उन्होंने कहा कि “बंगाल की सुरक्षा और संस्कृति दोनों की रक्षा हमारी प्राथमिकता होगी।”


 युवाओं और रोजगार पर फोकस

युवाओं को साधने के लिए भी बीजेपी ने कई बड़े वादे किए हैं:

  • 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
  • बेरोजगार युवाओं को ₹3000 मासिक भत्ता
  • स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप को बढ़ावा

किसानों और कर्मचारियों के लिए घोषणाएं

घोषणा पत्र में किसानों और सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी राहत देने का वादा किया गया:

  • धान, आलू और आम किसानों के लिए विशेष योजनाएं
  • 7वां वेतन आयोग 45 दिनों में लागू
  • सभी सरकारी कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी
  • आयुष्मान भारत योजना को राज्य में लागू करना

केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ

बीजेपी ने यह भी वादा किया कि राज्य में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

 अमित शाह का संदेश

घोषणा पत्र जारी करते हुए Amit Shah ने कहा कि “यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता को भय और निराशा से बाहर निकालने का रास्ता दिखाएगा। राज्य की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी उस बदलाव का माध्यम बनेगी।”

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें