Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Celebrity Fashion: रानी पिंक साड़ी में जैकलीन फर्…
Jacqueline Fernandez in a rani pink saree with gajra (Image Source: Social Media)
Jacqueline Fernandez in a rani pink saree with gajra (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Celebrity Fashion: रानी पिंक साड़ी में जैकलीन फर्नांडीज का देसी अंदाज, फेस्टिव सीजन के लिए लुक है शानदार 

Celebrity Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका खूबसूरत देसी अंदाज देखने को मिला।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 03:34 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 09:52 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Celebrity Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका खूबसूरत देसी अंदाज देखने को मिला। उनका यह सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जैकलीन ने इस बार गहरे रानी पिंक रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है।
साड़ी पर बारीक सुनहरी बूटी का काम किया गया है, जबकि इसके बॉर्डर पर ज़री, गोटा-पट्टी, सेक्विन और कढ़ाई की डिटेलिंग नजर आ रही है। चौड़े और हैवी बॉर्डर ने साड़ी के पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया है। उन्होंने इस साड़ी को गोल्डन हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिससे उनका ट्रेडिशनल लुक और निखरकर सामने आया।

गजरे वाले हेयरस्टाइल ने दिया ट्रेडिशनल टच

हेयरस्टाइल की बात करें तो जैकलीन ने हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल को चुना। बालों के ऊपरी हिस्से को पीछे पिन किया गया है, जबकि बाकी बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा गया। बालों में लगा गजरा इस पूरे लुक को खास ट्रेडिशनल टच दे रहा है और साड़ी के साथ भी काफी खूबसूरत लग रहा है। 

सॉफ्ट मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

आउटफिट के साथ जैकलीन ने मेकअप को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सॉफ्ट और फ्रेश लुक चुना। ड्यूई बेस ने उनके चेहरे को नेचुरल ग्लो दिया। आंखों पर न्यूड-पिंक आईशैडो, हल्का आईलाइनर और मस्कारा लगाया गया है। वहीं, गालों पर सॉफ्ट पिंक ब्लश और चीकबोन्स पर हाइलाइटर का टच दिखाई दे रहा है। ग्लॉसी न्यूड-पिंक लिपस्टिक ने उनके मेकअप को एक क्लासी फिनिश दी।

मिनिमल ज्वेलरी में पूरा किया लुक

जैकलीन ने एक्सेसरीज को भी सिंपल और एलिगेंट रखा। उन्होंने कानों में खूबसूरत झुमके पहने और हाथ में चूड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। कम ज्वेलरी के बावजूद उनका पूरा अंदाज काफी ग्रेसफुल नजर आया। उनका यह लुक उन महिलाओं के लिए अच्छा इंस्पिरेशन हो सकता है, जो नवरात्रि या वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल के साथ-साथ सटल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।

नवरात्रि के लिए ले सकती हैं फैशन इंस्पिरेशन

जैकलीन का यह रानी पिंक साड़ी लुक नवरात्रि और दूसरे फेस्टिव मौकों के लिए आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। साड़ी के साथ हल्का मेकअप, गजरा और मिनिमल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ एलिगेंट और ज्यादा ओवरडू किए बिना तैयार होना चाहती हैं, तो जैकलीन का यह अंदाज आपके लिए बेहतर फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें