Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG News: दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रायपुर …
Provision of additional coaches on trains in Raipur (Image Source: Social Media)
Provision of additional coaches on trains in Raipur (Image Source: Social Media)
रायपुर

CG News: दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में जुड़ेंगे 2-2 अतिरिक्त जनरल कोच

CG News: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रायपुर से गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 15 नवंबर तक दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 04:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रायपुर से गुजरने वाली सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफार्म में अस्थायी बदलाव किया जात्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला
दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की बैठक के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए ये बदलाव किए गए हैं।

बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव

रेलवे के निर्णय के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर तक रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली बिहार रूट की तीन प्रमुख ट्रेनें अब प्लेटफार्म नंबर-7 से प्रस्थान करेंगी। इनमें दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस और दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन सात पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेगी कोच की संख्या

रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिन ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे, उनकी सूची इस प्रकार है:
  •  बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर
  •  रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर
  •  रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर
  •  जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर
  •  रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  •  रायपुर–इतवारी पैसेंजर
  •  इतवारी–रायपुर पैसेंजर

गुढ़ियारी गेट से सीधे पहुंच सकेंगे प्लेटफार्म नंबर-7

प्लेटफार्म में बदलाव के साथ यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने की भी व्यवस्था की गई है। यात्री रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर-7 तक पहुंच सकेंगे। इससे खासकर बिहार जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

सात पैसेंजर ट्रेनों में जुड़ेंगे दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच

त्योहारी सीजन में दैनिक यात्रियों और छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने सात पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। 5 नवंबर से 15 नवंबर तक इन सभी ट्रेनों में अस्थायी रूप से दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। इससे अधिक यात्रियों को सफर के दौरान जगह मिल सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें