CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए
CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई पदस्थापना वाली जगहों पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में तहसीलदारों की नई नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण शालाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क
कीर्तिमान न्यूज
10 Sep 2026, 08:08 AM
रायपुर
CG Tehsildar Transfer: राज्य में प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के इरादे से शासन ने राजस्व विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई इस सूची के तहत सभी अधिकारियों को अपनी नई जगहों पर तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कोरिया से उमेश कुमार कुशवाहा को रायगढ़ और दंतेवाड़ा से संतोष कुमार धुव को महासमुंद भेजा गया है।
नए अधिकारियों की गई तैनाती
वहीं रायगढ़ के तहसीलदार शिवम पांडेय को दंतेवाड़ा, सरगुजा से कमलावती सिंह को जांजगीर-चांपा, जशपुर से जयश्री राजन पाथे को बिलासपुर और गरियाबंद से चितेश कुमार देवांगन को राजनांदगांव स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा और रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, धमतरी, बालोद और रायगढ़ समेत राज्य के कई अन्य जिलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।