Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी Chhattisgarh news: बेटे की एक छोटी-सी जिद्द और पि…
Father drowns to death in pond acciden(Image Source: AI Photo)
Father drowns to death in pond acciden(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

Chhattisgarh news: बेटे की एक छोटी-सी जिद्द और पिता का न लौटना, कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे शख्स की डूबने से मौत

Chhattisgarh news: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के डुमरटोला गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे के लिए कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Sep 2026, 07:55 AM
मोहला
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Chhattisgarh news: औंधी क्षेत्र के डुमरटोला गांव में गुरुवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अपने 15 साल के मासूम बेटे की कमल का फूल देखने की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे एक पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई। कमल की उलझी हुई जड़ों और नीचे जमी गाद में पैर फंस जाने की वजह से वह खुद को बाहर नहीं निकाल सके। मूल रूप से हालमीटोला के रहने वाले 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास फिलहाल मोहला में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 

पैरों में फंसी गाद ने ले ली जान 

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वे डुमरटोला स्थित तालाब के पास पहुंचे। बेटे ने उनसे कमल का फूल लाने की फरमाइश की थी, जिसे पूरा करने के लिए वे बिना झिझक तालाब में उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक भुनेश्वर ने पानी में उतरकर दो कमल के फूल तोड़ भी लिए थे। जब वे तीसरे फूल की तरफ बढ़े, तभी तालाब के गहरे हिस्से में जमी गाद और कमल के पौधों की मजबूत जड़ों में उनके पैर बुरी तरह उलझ गए। उन्होंने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन गाद के खिंचाव के कारण वे पानी से बाहर नहीं आ सके और गहरे पानी में समा गए। 

मासूम की फरमाइश बन गई जीवन भर का गम 

घटना की भनक लगते ही ग्रामीण और भुनेश्वर के परिजन भागते हुए तालाब पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिस बेटे की मुस्कान के लिए पिता ने पानी में कदम रखा था, उसकी वही मासूम फरमाइश पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें