Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की…
जिला अस्पताल सिविल सर्जन पर कार्रवाई
जिला अस्पताल सिविल सर्जन पर कार्रवाई
राजनांदगांव

प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की मौत का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर FIR

राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई देरी से नवजात की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने जांच रिपोर्ट में देरी और इलाज में लापरवाही को घटना की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 11:39 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 10:27 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजनांदगांव जिला अस्पताल में सामने आए लापरवाही के एक गंभीर मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रसव के दौरान हुई देरी और गर्भ में शिशु की मौत के मामले में कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अस्पताल के सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला शहर से लगे टोलागांव का है। यहां रहने वाली कविता मांडवी को सोमवार रात करीब ढाई बजे प्रसव पीड़ा होने पर राजनांदगांव जिला अस्पताल लाया गया था। महिला को मातृ-शिशु अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।

ऑपरेशन में देरी से बिगड़ी स्थिति 

परिजनों को बताया गया था कि जांच रिपोर्ट सुबह करीब 10 बजे तक मिल जाएगी। लेकिन जब परिजन रिपोर्ट लेने पहुंचे तो उन्हें रिपोर्ट तैयार नहीं होने की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से जल्द ऑपरेशन करने की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट आने का इंतजार करने की बात कहते हुए ऑपरेशन नहीं किया गया। कुछ समय बाद महिला की स्थिति गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। 

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले तक बच्चे की हार्टबीट सामान्य थी। उनका आरोप है कि इलाज में हुई देरी के कारण यह दुखद स्थिति बनी। उन्होंने मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें