Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल…
A baby elephant lost in the forest(Image Source: Keertiman Media)
A baby elephant lost in the forest(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी

Elephant Rescue: रायगढ़ जिले के बोरो वन परिक्षेत्र में हाथियों के 7 सदस्यीय दल से बिछड़ा करीब 2 साल का शावक अकेला घूमता मिला। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाने की कोशिश में जुटी है। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया, जिसे उसने खा लिया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 05:55 PM
रायगढ़
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Elephant Rescue: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में हाथियों के एक दल से अलग हुआ करीब 2 साल का शावक इन दिनों अकेला घूम रहा है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और कोशिश की जा रही है कि उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाया जा सके। वहीं, ग्रामीणों से शावक के पास नहीं जाने और दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
यह मामला बोरो वन परिक्षेत्र का है। बुधवार सुबह बाजारदांड के पीछे चाल्हा क्षेत्र के राजस्व जंगल में ग्रामीणों ने एक हाथी के बच्चे को अकेले घूमते देखा। आसपास कहीं भी हाथियों का झुंड नजर नहीं आया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शावक की स्थिति की जांच की। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि यह शावक 7 हाथियों के दल का हिस्सा था, लेकिन रात के दौरान दल आगे निकल गया और वह पीछे छूट गया।

वन विभाग ने दूर से उपलब्ध कराया भोजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ सत्यदेव शर्मा, बोरो रेंजर उमाशंकर पटेल समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की सलाह के बाद शावक के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित दूरी बनाकर उसे केला और केले का पौधा उपलब्ध कराया। शावक ने केला खा लिया, हालांकि उसने पानी नहीं पिया। वन विभाग ने शावक के मूल दल की तलाश शुरू की। जानकारी मिली है कि हाथियों का वह दल क्रिंधा सर्किल के कुरूपानी क्षेत्र में मौजूद है। फिलहाल शावक बीच-बीच में चिंघाड़ रहा है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। शावक की निगरानी के लिए बोरो रेंज का अमला, हाथी मित्र दल और उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है। विभाग की कोशिश है कि शावक को बिना परेशान किए उसे उसके झुंड तक पहुंचाया जाए।

करीब जाने पर दौड़ाने लगता है शावक

वनकर्मियों के अनुसार, शावक इंसानों की मौजूदगी को लेकर सतर्क है। जब भी उसके ज्यादा करीब जाने की कोशिश की जाती है, वह दौड़ाने लगता है। इसी वजह से टीम उससे दूरी बनाकर निगरानी कर रही है। वन विभाग ने चाल्हा समेत आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल क्षेत्र में जाने से बचने और शावक के पास नहीं पहुंचने की सलाह दी है।

शावक के व्यवहार पर रखी जा रही नजर

बोरो वन परिक्षेत्राधिकारी उमाशंकर पटेल ने बताया कि शावक की उम्र करीब 2 साल है। वह फिलहाल सामान्य व्यवहार कर रहा है और लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि शावक को भोजन के रूप में केला और केले का पौधा दिया गया था, जिसे उसने खा लिया। विभाग की टीम हाथियों के दल की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि सही समय पर शावक को उसके परिवार से मिलाया जा सके। बोरो रेंज क्षेत्र में फिलहाल इसके अलावा 14, 7 और 2 हाथियों के अलग-अलग दल भी विचरण कर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें