Female students received free bicycles: ग्राम मुनगाशेर स्थित शासकीय स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए और छात्राओं को साइकिल वितरित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई के दौरान आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को दूर करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और आवागमन में लगने वाला समय भी कम होगा।
मेहनत और अनुशासन का विशेष महत्व
उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है। आज बेटियां शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मेहनत और अनुशासन का विशेष महत्व है।
ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई करने से सफलता की राह आसान होती है। कार्यक्रम में एडिशन ठाकुर सरपंच बघामुड़ा, कृष्णा कुमार ठाकुर सरपंच सोहागपुर, राजू चंद्राकर सरपंच प्रतिनिधि, सालिक चंद्राकर, भेखलाल सबर, चंद्रकुमार, पुनीत सबर, शेखर सबर, सुंदरलाल साहू, एन. कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

