Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
W 𝕏 f
होम महासमुंद Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रह…
Father and son arrested with cannabis
Father and son arrested with cannabis
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त

Ganja Smuggling: कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8.920 किलो गांजा, बाइक और दो मोबाइल समेत कुल 5.26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
29 Aug 2026, 11:49 AM
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे एक ही परिवार के दो तस्करों को कोमाखान पुलिस ने रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिता-पुत्र बाइक पर बैकपैक में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों को धर दबोचा और उनके पास से करीब 8.920 किलोग्राम गांजा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 

5.26 लाख का सामान किया जब्त 

जब्त सामान की कुल कीमत 5.26 लाख रुपए आंकी गई है। मामले की जानकारी देते हुए कोमाखान पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) श्यामाचरण ध्रुव अपनी टीम के साथ ग्राम गोयनाबाहरा के पास नियमित वाहन चेकिंग व लोक अदालत से जुड़ी कार्रवाई में तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काले-नीले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP 50 ZE 7254) पर अवैध गांजा लादकर ओडिशा के टिटलागढ़ से नर्रा होते हुए महासमुंद जिले के कोमाखान-बागबाहरा की तरफ आ रहे हैं। 

घेराबंदी कर रोकी बाइक

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और निष्पक्ष गवाहों को साथ लेकर गोयनाबाहरा के पास सख्त घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक को रोक लिया। पूछताछ करने पर बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन पटले (52 वर्ष) और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम हिमांशु पटले (19 वर्ष) बताया। दोनों आरोपी वार्ड नंबर 14, ग्राम कोसमी, थाना परसवाड़ा, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं। 

गंध परीक्षण पर गांजा होने की पुष्टि 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के टिटलागढ़ से यह गांजा खरीदकर खुद बेचने के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए संदिग्धों और उनकी बाइक पर रखे ग्रे रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर खाकी टेप से लिपटे हुए तीन पैकेट मिले। पैकेटों की जांच और स्वाद/गंध परीक्षण करने पर उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। घटनास्थल पर ही स्वतंत्र तौलकर्ता को बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से गांजे का वजन कराया गया। पिट्ठू बैग सहित कुल गांजे का वजन 8.920 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 4,46,000 रुपये आंकी गई है।

जब्त किया गया मशरूका:

  1. अवैध गांजा: 8.920 किलो (कीमत ₹4,46,000)

  2. मोटरसाइकिल: हीरो स्प्लेंडर MP 50 ZE 7254 (कीमत ₹60,000)

  3. मोबाइल फोन: 2 एंड्रॉइड स्मार्टफोन (कीमत ₹20,000)

  • कुल जब्त मशरूका: ₹5,26,000

आरोपियों पर हो रही कानूनी कार्रवाई 

आरोपियों के पास गांजा परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। कोमाखान पुलिस द्वारा आगे की कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें