Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › GST Department: छत्तीसगढ़ GST विभाग में रिश्वतखोर…
GST bribery case in Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
GST bribery case in Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
रायपुर

GST Department: छत्तीसगढ़ GST विभाग में रिश्वतखोरी के दो मामले, एक ही कारोबारी की शिकायत ने खोली पोल

GST Department: छत्तीसगढ़ GST विभाग में रिश्वतखोरी के दो मामलों में एक ही कबाड़ कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज की शिकायत सामने आई है। रायपुर के सिलतरा में ट्रक छोड़ने के बदले एक लाख रुपए मांगने और 50 हजार रुपए लेने के आरोप में दो GST निरीक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

स
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 06:43 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
GST Department: छत्तीसगढ़ में GST विभाग के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में एक ही कबाड़ कारोबारी की शिकायत सामने आई है। करीब 10 महीने पहले रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में दो GST निरीक्षकों के खिलाफ वसूली की शिकायत पर FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में दोनों निरीक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इसी कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज की शिकायत पर कांकेर में ACB ने GST की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी और उनके सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट इमरान मेमन को पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग ने अंचला गिरी को निलंबित भी कर दिया है। 

GST अधिकारियों पर गंभीर आरोप

बता दें कि दोनों मामलों में शिकायतकर्ता एक ही होने से GST विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दोनों ही मामलों में लगाए गए आरोपों को अभी न्यायालय में साबित होना बाकी है। पहला मामला रायपुर के सिलतरा क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, कबाड़ कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज का लोहे का स्क्रैप लेकर एक ट्रक जगदीश प्लांट जा रहा था। ट्रक क्रमांक CG-04-MF-4788 को सिलतरा स्थित SKS टर्निंग के पास रोका गया था। इसके बाद वाहन को साईं पार्किंग ले जाया गया।

50 हजार देने के बाद कारोबारी ने की शिकायत

शिकायतकर्ता का आरोप था कि ट्रक और उसमें लदे स्क्रैप को छोड़ने के बदले कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की गई। आरोप के मुताबिक, अगले दिन उसने 50 हजार रुपए का भुगतान भी किया, लेकिन इसके बदले कोई रसीद नहीं दी गई। इसके बाद कारोबारी को वसूली का संदेह हुआ और उसने रायपुर स्थित राज्य कर आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। 

दो निरीक्षकों पर FIR, जेल भेजे गए आरोपी

शिकायत के आधार पर GST विभाग के दो निरीक्षकों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की थी। इस मामले में दोनों निरीक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रायपुर में दर्ज FIR का जिक्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जमानत आदेश में भी किया गया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 को दोनों निरीक्षकों की पहली जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें