Healthy Skin Care: फेशियल कराने के बाद हर किसी की उम्मीद होती है कि चेहरा लंबे समय तक चमकदार और फ्रेश नजर आएगा। फेशियल के तुरंत बाद त्वचा में निखार भी दिखाई देता है, लेकिन कुछ दिनों बाद यह ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है फेशियल के बाद त्वचा की सही देखभाल न करना। कई लोग फेशियल के तुरंत बाद स्क्रब, स्टीम या अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, जिससे फेशियल का असर कम हो सकता है और त्वचा पर जलन या संवेदनशीलता की समस्या भी हो सकती है।
फेशियल एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें ब्लैकहेड रिमूवल, स्टीम, स्क्रब, सीरम एप्लीकेशन और मसाज जैसे कई स्टेप शामिल होते हैं। इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान त्वचा पर हल्का दबाव और फ्रिक्शन पड़ता है।
फेशियल के बाद ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- जेंटल क्लेंजिंग करें
फेशियल के बाद पहले 24 घंटे तक चेहरे पर किसी भी तरह का हार्ड क्लेंजर इस्तेमाल करने से बचें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्के क्लेंजर का इस्तेमाल करें।
चेहरे को दिन में दो बार से ज्यादा साफ न करें। साथ ही ऐसे क्लेंजर से दूरी बनाएं जिनमें सैलिसिलिक एसिड या अन्य स्ट्रॉन्ग एक्टिव इंग्रीडिएंट मौजूद हों।
- त्वचा को हाइड्रेट रखें
फेशियल के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है। इस दौरान हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सनस्क्रीन लगाना न भूलें
फेशियल के बाद त्वचा सूरज की किरणों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकती है। इसलिए बाहर जाएं या घर पर रहें, सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।
फेशियल के बाद पहले 48 घंटे रखें खास ध्यान
फेशियल के बाद शुरुआती 48 घंटे त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान त्वचा किसी भी प्रोडक्ट को जल्दी अवशोषित कर सकती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजें इस्तेमाल करनी हैं और किनसे बचना है। हल्की और सुरक्षित स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप फेशियल के ग्लो को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।फेशियल के बाद इन गलतियों से बचें
1. एक्टिव इंग्रीडिएंट्स लगाने से बचें
फेशियल के तुरंत बाद रेटिनॉल, नायसिनेमाइड जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिए।
2. स्क्रब और एक्सफोलिएशन न करें
फेशियल के बाद त्वचा पर किसी भी तरह का स्क्रब या एक्सफोलिएटर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। AHA, BHA, लैक्टिक पील और दूसरे केमिकल एक्सफोलिएटर्स इस समय त्वचा के नेचुरल बैरियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे रेडनेस, ब्रेकआउट और जलन की समस्या हो सकती है।
3. ब्लीच और डी-टैन से रहें दूर
ब्लीच और डी-टैन प्रोडक्ट त्वचा पर काफी स्ट्रॉन्ग असर डाल सकते हैं। फेशियल के बाद जब त्वचा पहले से संवेदनशील होती है, तब इनका इस्तेमाल परेशानी बढ़ा सकता है।
इसलिए कम से कम 48 घंटे तक इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।
4. फेशियल के तुरंत बाद मेकअप न करें
फेशियल के बाद कुछ घंटों तक मेकअप करने से बचना चाहिए। मेकअप प्रोडक्ट्स त्वचा के पोर्स को प्रभावित कर सकते हैं। अगर किसी खास इवेंट के लिए फेशियल करवाना है तो बेहतर होगा कि इसे कार्यक्रम से 2-3 दिन पहले करवाएं।
5. चेहरे को गर्मी और पसीने से बचाएं
अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनें फेशियल
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए फेशियल भी स्किन टाइप और त्वचा की जरूरत के हिसाब से चुनना चाहिए। गलत फेशियल या गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से कई बार दाने, रेडनेस या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर हल्की समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है। सही पोस्ट फेशियल केयर अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक और ताजगी को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

