Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Heavy Rain: भरभराकर गिरा खपरैल मकान, मलबे में दबा…
Collapsed thatched-roof house in Dhanpuri (Image Source: AI Photo)
Collapsed thatched-roof house in Dhanpuri (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Heavy Rain: भरभराकर गिरा खपरैल मकान, मलबे में दबा परिवार, समय रहते बची तीनों की जान

Heavy Rain: धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 में खपरैल मकान का हिस्सा गिरने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मकान और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
03 Sep 2026, 01:03 PM
मध्यप्रदेश
Heavy Rain: रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अब कच्चे मकानाें में रहने वाले लोग डर के साये में हैं, परिवारों के लिए परेशानी बढ़ाने लगी है। ऐसी ही एक और घटना सामने आई है,धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में काली मंदिर के पास बारिश के दौरान एक खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहा परिवार मलबे की चपेट में आ गया।
पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची के दबने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोते समय अचानक गिरा मकान जानकारी के अनुसार काली मंदिर के पास संतोष बर्मन अपनी पत्नी साधना बर्मन और बच्ची गुनगुन के साथ रहते हैं। बारिश के बीच परिवार घर के अंदर सो रहा था।

मलबे में दबा परिवार, समय पर बची जान

अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते मलबा घर के अंदर सो रहे परिवार के ऊपर जा गिरा। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को मलबे में दबा देखकर स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद संतोष बर्मन, उनकी पत्नी साधना बर्मन और बच्ची गुनगुन को मलबे से बाहर निकाला गया। समय पर मदद से टला बड़ा हादसा हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों को चोटें आई हैं।

बारिश में भरभराकर गिरा खपरैल मकान, मलबे में तब्दील हुई पूरी गृहस्थी

परिवार बेघर होने की कगार पर

राहत की बात रही कि आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी भी तहस-नहस हो गई। घर में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया और कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक सिर से छत छिन जाने के बाद परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था की चिंता भी खड़ी हो गई है। 

कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा

बारिश ने बढ़ाई कच्चे मकानों की चिंता लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कच्चे, खपरैल और पुराने मकानों की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए बारिश के दौरान हादसे का खतरा बढ़ जाता है। धनपुरी की यह घटना भी इसी खतरे की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर मकानों की स्थिति की समय रहते जांच होना जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। वार्ड नंबर-5 की घटना के बाद ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें