Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह,…
Son-in-law attack case in Jharkhand(Image Source: AI Photo)
Son-in-law attack case in Jharkhand(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल

crime news: नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक पर अपनी सास की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान अंसारी ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद के बाद उसने चाकू और साबल से हमला कर दिया। घटना में सास हकीमन खातून की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी अफसाना खातून घायल हो गईं।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 02:53 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मांडर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
crime news: नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सास पर चाकू और साबल से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में आरोपी की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय हकीमन खातून के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला अफसाना खातून (22) का इलाज जारी है।

डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सलमान अंसारी ने करीब दो साल पहले अफसाना खातून से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते अफसाना पिछले डेढ़ महीने से अपने मायके मंदरो गांव में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम सलमान अंसारी अपने ससुराल पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने अपनी सास हकीमन खातून पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव के दौरान अफसाना भी घायल हो गई।

घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी

वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल अफसाना को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद नरकोपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद सलमान अंसारी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें