Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर ने जड़ा पहला T20I शतक…
Shreyas Iyer century in T20(Image Source: Social Media)
Shreyas Iyer century in T20(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर ने जड़ा पहला T20I शतक, भारत ने 15वें ओवर में जीता मैच

IND vs WI T20: कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 42 गेंदों में शतक जड़कर 102 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 172 रन का लक्ष्य 15वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

य
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 10:00 AM · अपडेट: 22 Nov 2026, 01:57 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
लखनऊ
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs WI T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से ऐसा कमाल दिखाया कि 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 15वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अय्यर ने 42 गेंदों में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया और 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
35 रन के स्कोर तक टीम के दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 137 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस दौरान अय्यर ने लगातार आक्रामक शॉट लगाए और देखते ही देखते शतक के करीब पहुंच गए। अय्यर ने 42 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। उनकी 102 रन की नाबाद पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। कप्तान की इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने लक्ष्य को सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तानों में दूसरा सबसे तेज शतक

इस शतक के साथ श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 42 गेंदों में शतक लगाने के साथ वह टी20 इतिहास में किसी कप्तान द्वारा सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तानों की बात करें तो अय्यर का यह शतक दूसरा सबसे तेज है। भारत की ओर से कप्तान के तौर पर सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी का रिकॉर्ड अभी रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने महज 35 गेंदों में शतक जमाया था।

ऐसा रहा श्रेयस अय्यर का टी20 करियर

श्रेयस अय्यर ने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले से पहले वह भारत के लिए 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थे। इन मैचों की 64 पारियों में अय्यर ने 32.95 की औसत से 1,615 रन बनाए हैं। उनके नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 10 अर्धशतक और 1 शतक दर्ज हो चुके हैं। लखनऊ में खेली गई 102 रनों की नाबाद पारी उनके टी20 करियर की यादगार पारियों में शामिल हो गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें