Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित
W 𝕏 f
होम क्रिकेट India vs Afghanistan: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिय…
Team India announced for the Afghanistan series(Image Source: Social Media)
Team India announced for the Afghanistan series(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs Afghanistan: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, बुमराह और संजू सैमसन की वापसी

India vs Afghanistan: 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। हालांकि बुमराह समेत चार खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है। रिंकू सिंह समेत आठ खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
02 Sep 2026, 09:57 AM
नई दिल्ली
India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। हालांकि बुमराह की उपलब्धता फिलहाल फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने कोई मुकाबला नहीं खेला है। टीम में शामिल उन खिलाड़ियों को ही मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा, जो सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

संजू सैमसन की टीम में वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। संजू सैमसन भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों में शुरुआती मौकों पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी हासिल किया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज
चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर फैसला बाकी

भारतीय टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी उपलब्धता फिटनेस टेस्ट के बाद ही तय होगी। इनमें जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर के नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को हाल के समय में चोट से जूझना पड़ा है। नीतीश और हर्षित लंबे समय से चोट के कारण बाहर रहे हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी चोट की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं जा सके थे। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अहम होगा।

रिंकू सिंह समेत आठ खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रहे आठ खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। इनमें रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे शामिल हैं। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान यश ठाकुर और अशोक शर्मा ने भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। वहीं, प्रिंस यादव चोटिल हो गए थे। इस बार चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन में बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें