Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › कारोबार › IT Sector: TCS की नजर बॉश के कारोबार पर, 3,000 कर…
Potential TCS-Bosch deal and the transfer of 3,000 employees(Image Source: Social Media)
Potential TCS-Bosch deal and the transfer of 3,000 employees(Image Source: Social Media)
कारोबार

IT Sector: TCS की नजर बॉश के कारोबार पर, 3,000 कर्मचारियों का हो सकता है ट्रांसफर

IT Sector: जर्मन कंपनी रॉबर्ट बॉश अपने भारतीय टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट कारोबार का एक हिस्सा बेचने पर विचार कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 11:39 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IT Sector: जर्मनी की दिग्गज ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी रॉबर्ट बॉश (Robert Bosch) अपने भारतीय टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट कारोबार के एक हिस्से को बेचने की तैयारी में है। इस संभावित सौदे को लेकर कंपनी की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत कुछ कंपनियों के साथ शुरुआती बातचीत चल रही है। यदि यह डील आगे बढ़ती है, तो बॉश के भारतीय कारोबार से जुड़े करीब 3,000 कर्मचारियों को TCS में ट्रांसफर किया जा सकता है।

बोर्ड की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी डील

फिलहाल यह बातचीत शुरुआती चरण में है और अभी किसी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर अगले महीने बोर्ड स्तर पर आगे चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में डील की शर्तों, कर्मचारियों के ट्रांसफर और कारोबार के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में अभी समय लग सकता है।

TCS को इंजीनियरिंग टैलेंट का मिलेगा फायदा

बॉश के टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट ऑपरेशंस का हिस्सा खरीदने से TCS को अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की बड़ी टीम मिल सकती है। खास बात यह है कि दुनियाभर में फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Physical AI) को लेकर तेजी से काम हो रहा है।  

1997 में भारत में शुरू हुआ था बॉश का टेक्नोलॉजी कारोबार

बॉश ने करीब 29 साल पहले यानी 1997 में बेंगलुरु से भारत में अपने टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस की शुरुआत की थी। इसके लिए कंपनी ने बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (BGSW) की स्थापना की थी। समय के साथ इसका विस्तार हैदराबाद, पुणे और कोयंबटूर जैसे शहरों तक हुआ। कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में कुल करीब 28,900 कर्मचारी काम करते हैं। 

कौन है बॉश का मुख्य शेयरधारक 

रॉबर्ट बॉश GmbH अपनी प्रमोटर ग्रुप कंपनियों के माध्यम से भारत की लिस्टेड कंपनी बॉश लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी रखती है। हालांकि, बॉश लिमिटेड का मुख्य कारोबार भारत में ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स का निर्माण और बिक्री करना है। कंपनी सीधे तौर पर बॉश के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के संचालन की जिम्मेदारी नहीं संभालती। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संभावित सौदा ऐसे समय सामने आया है।  

TCS पहले भी कर चुकी है बड़े अधिग्रहण

TCS हाल के समय में इस तरह के सौदों के जरिए अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। अक्टूबर में कंपनी ने Best Buy के भारत स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर का अधिग्रहण किया था। इससे पहले अगस्त में TCS ने 373 मिलियन डॉलर में पोर्श की मैनेजमेंट और IT कंसल्टिंग यूनिट MHP का अधिग्रहण किया था। इसके अलावा, पोर्श ने TCS को पांच साल के लिए 1.45 बिलियन डॉलर का IT आधुनिकीकरण कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें