Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Kaushambi firecracker factory blast: 8 की मौत, 20…
Kaushambi firecracker factory blast (Image source: Keertiman Media)
Kaushambi firecracker factory blast (Image source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Kaushambi firecracker factory blast: 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग

Kaushambi firecracker factory blast में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग झुलस गए। धमाकों से आसपास के कई मकान ढह गए। राहत टीमों ने मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला। घायलों को प्रयागराज के SRN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन हादसे के कारण और फैक्ट्री के लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 03:23 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 07:19 AM
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kaushambi firecracker factory blast: पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनौरी बाजार में रविवार दोपहर अचानक चीख-पुकार और धुएं का गुबार उठने लगा। यहां चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। इस खौफनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। राहत और बचाव टीम ने मशक्कत के बाद मलबे में दबे 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। 

मच गई चारों तरफ अफरा-तफरी 

लगभग एक घंटे तक रह-रहकर धमाके होते रहे। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पटाखा फैक्ट्री के आसपास बने कई मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए और जमींदोज हो गए। विस्फोट के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मलबे में दबे लोगों को निकालते 
घंटों मशक्कत के बाद मलबे से निकले लोग 

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, झुलसे हुए कई लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकाला। 

घटना के बाद लोगों का दिखा गुस्सा 

फिलहाल प्रशासन मामले की तहकीकात में जुट गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या घनी आबादी वाले मनौरी बाजार के पास चल रही इस पटाखा फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था? सुरक्षा नियमों में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई, इसकी गहन जांच की जा रही है। उधर, इस भीषण त्रासदी के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें