Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट,…
लूट मामले का गिरफ्तार आरोपी
लूट मामले का गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग

लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट, 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती का पूर्व केयरटेकर था, जिसने नौकरी से हटाए जाने की रंजिश में महिला का सोने का नेकलेस लूट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक, हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद कर लिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 02:04 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:54 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि दंपती का पूर्व केयरटेकर था। आरोपी ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि कुछ महीने पहले उसे काम से हटा दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दंपती को डराया। इसके बाद महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने जांच में अहम भूमिका निभाई। 

तीन महीने पहले हटाया गया था केयरटेकर

जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश), पहले उसी घर में केयरटेकर के रूप में काम करता था। करीब तीन महीने पहले उसे हटाकर दूसरा केयरटेकर रख लिया गया था। पुलिस का मानना है कि इसी बात से नाराज होकर उसने लूट की योजना बनाई। आरोपी फिलहाल भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। नेवई थाना पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 निवासी वी. कुमार (59) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में एक अज्ञात युवक घुस गया है।
बुजुर्ग महिला के गले से सोने का नेकलेस लेकर भागते आरोपी

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस 

घटना के समय बुजुर्ग दंपती घर में अकेले थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें हथियार के बल पर डराया और नकदी व जेवर की मांग की। इस दौरान वह महिला के गले से सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गया। आरोपी तक शिकायत मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी लूट की नीयत से ही घर में घुसा था। अब यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की किसी आपराधिक घटना में शामिल रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें